IPL 2022: सुरेश रैना खो चुके थे धोनी और टीम मैनेजमेंट का भरोसा, पूर्व क्रिकेटर ने दिया विवादित बयान

0
95
views
IPL 2022: Suresh Raina had lost the confidence of Dhoni and team management, former cricketer gave controversial statement
PC: IPLT20/Twitter

आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में जो सबसे बड़ा उलटफेर माना गया वो था सुरेश रैना का अनसोल्ड रहना। ना केवल क्रिकेट जगत कई दिग्गज पूर्व प्लेयर्स के जहन में भी यह बाद सवाल है की आखिर कौन सी वजह थी जिसके कारण सुरेश रैना को चेन्नई सुपर किंग्स ने टीम में शामिल नहीं किया। वहीं आपको बता दें की साल 2020 में अचानक सुरेश रैना का यूएई से पर्सनल वजह से वापसी आ जाना , वहीं साल 2021 में बेहद कम मौका मिलना और अलग अलग पोजिशन पर जांचा जाना पहले ही कई कहानी अपने आप में बयान कर चुका था।

चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ कासी विश्वनाथ का बयान

चेन्नई सुपर किंग के सीईओ काशी विश्वनाथ के अनुसार आई पी एल 2022 में बहुत मुश्किल था कि सुरेश रैना को टीम में जगह नहीं मिलने पर जहां सुरेश रैना कई सालों से चेन्नई सुपर किंग का अटूट हिस्सा बने हुए थे सुरेश रैना कुल 12 साल से चेन्नई सुपर किंग के लिए खेल रहे थे लेकिन टीम के कंपोजिशन को समझते हुए वह टीम के संरचना में फिट नहीं बैठ रहे थे इस वजह से सुरेश रैना को इस वर्ष चेन्नई सुपर किंग ने अपनी टीम में नहीं लिया।

पूर्व क्रिकेटर साइमन डुल का बयान

आपको बता दें की क्रिस बज से बातचीत के दौरान पूर्व क्रिकेटर साइमन डुल ने कहा की यूएई में हुए आईपीएल के दौरान टीम मैनेजमेंट ने रैना पर से भरोसा खो दिया था जहां इस पर कई टिप्पणी और चर्चा का दौर भी चला था वहीं उन्होंने यह भी कहा की उस वाक्या के दौरान संभवत धोनी का भी भरोसा रैना पर से डगमगा गया था। वहीं ऐसी परिस्थिति में टीम का रैना पर फिर से विश्वास कायम कर पाना मुश्किल प्रतीत हो रहा था।

2020 में मिडिल ऑर्डर की कमी पड़ी थी चेन्नई पर भारी

गौरतलब है की साल 2020 में अपने निजी वज़ह से सुरेश रैना वापसी स्वदेश लौट आए थे और ना खेलने का फैसला किया। जहां साल 2020 में चेन्नई की टीम प्लेऑफ में क्वालीफाई भी नहीं कर पाई थी। जिसकी वजह रैना के ना होने पर टीम के संतुलन में बड़ी गड़बड़ी बताई जा रही थी। आपको बता दें की रैना ने आईपीएल में कुल 205 मैचों में 5525 रन बनाए हैं जहां वह सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप पांच की सूची में चौथे नंबर के बल्लेबाज हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here