New Zealand vs India, 3rd ODIक्राइस्ट चर्च के मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच द्विपक्षीय वनडे श्रृंखला का तीसरा और निर्णायक मुकाबला खेला जा रहा है ।इस मुकाबले में भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया जहां 47. 3 ओवर में भारतीय टीम ने 219 रनों पर सिमट गई ।वहीं अब जीत के लिए न्यूजीलैंड की टीम को 220 रनों की दरकार 50 ओवर में भारत की ओर से वाशिंगटन सुंदर ने सर्वाधिक 51 रनों की पारी खेली ।
वहीं श्रेयस अय्यर ने 49 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली .एक बार फिर से श्रेयस अय्यर ने अपने शानदार फॉर्म का परिचय भी दिया। वहीं दूसरी ओर सूर्यकुमार यादव और ऋषभ पंत ने निराश किया। न्यूजीलैंड की टीम से एडम मिल्ने और डेरिल मिशेल ने तीन-तीन सफलताएं अर्जित की ।वहीं टीम सऊदी को 2 विकेट मिला । फर्गुसन और सैंटनर के खाते में भी एक-एक सफलता रहे।
श्रेयस का जबरदस्त फॉर्म बरकरार

श्रेयस ने नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए जबरदस्त 49 रन की पारी खेली जहां उन्हें 8 चौके जड़े। वहीं शुभमन गिल के 13 रन पर आउट होने के बाद उतरे श्रेयस ने आने के साथ पहली ही गेंद पर चौका जड़ अपनी मंशा जाहिर कर दी। जहां आखिरी 9 वंडे पर नजर डालें तो श्रेयस ने कुल 5 अर्धशतक और एक शतक जड़ा है।वहीं आपको बता दें की श्रेयस के अगर आखिरी के 8 वंडे पारियों पर नजर डालें तो श्रेयस ने कुल 5 अर्धशतकीय परी और एक शतक जड़ा है।80(111),54(57),63(71),44(34),50(37),113*(111),28*(23),80(76),49 रन।
वहीं पहले वंडे मैच में भी श्रेयस ने जबरदस्त 80 रन की पारी खेली थी और संजू सैमसन के साथ मिलकर 82 गेंद पर 94 रन जोड़े थे।
श्रेयस के रॉकेट रफ्तार शॉट से बचे ऋषभ पंत
श्रेयस ने किवी तेज गेंदबाज मिल्ने को रिमांड पर लिया जहां 22 वें ओवर की लगातर दो गेंद पर चौका जड़ा। वहीं मिल्ने के 17वें ओवर में भी श्रेयस ने दो चौके जड़े। जहां 17 वें ओवर में श्रेयस ने स्ट्रेट ड्राइव लगाते हुए गेंद पर करारा प्रहार किया जहां नॉन स्ट्राइकर एंड पर खडे ऋषभ पंत ने किसी तरह अपने शरीर को गेंद की दिशा से दूर किया वहीं 17 वें ओवर में ही मिल्ने की गेंद पर एक बार फिर श्रेयस ने गेंद को सीमा रेखा के बाहर पहुंचाया जिसे देख मिल्ने का मुंह उतर गया।
विडियो
are you also 😄 as widely as we are watching Shreyas Iyer bat?
Continue to enjoy his fine knock in the 3rd #NZvIND ODI, LIVE & EXCLUSIVE on Prime Video: https://t.co/K6C8R5RMPc#NZvINDonPrime #CricketOnPrime pic.twitter.com/uoZtc145Xt
— prime video IN (@PrimeVideoIN) November 30, 2022
;







