PAKvsNED: घसीट घसीट कर 9 रनों से जीती पाकिस्तान, 3/0 से सीरीज पर कब्जा, नीदरलैंड ने उड़ा दो थी होश

0
347
views
pakvsned-pakistan-won-by-10-runs-by-dragging-capturing-the-series-by-3-0-netherlands-had-lost-its-senses
PC : Twitter

अनुभवहीन नीदरलैंड की टीम ने ऐसा प्रदर्शन किया जिसकी उम्मीद शायद ही पाकिस्तान की टीम को होगी। जहां पाकिस्तान की टीम जो की अपनी शक्तिशाली ए टीम के साथ खेल रही थी उनके भी होश नेदरलैंड की टीम ने उड़ा दिया। जहां बेहद करीबी मुकाबले में जीत और हार में बस बेहद कम अंतर रहा। सीरीज के 3 मैचों में बार बार बाबर आजम को डच बल्लेबाजों और प्लेयर्स के गुण गाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

आखिरी ओवर में नीदरलैंड को चाहिए थे 14 रन

pakvsned-pakistan-won-by-9-runs-by-dragging-capturing-the-series-by-3-0-netherlands-had-lost-its-senses
PC : Twitter

आखिरी ओवर में नीदरलैंड की टीम को जीत के लिए 14 रन की दरकार थी और मोहम्मद वसीम को बाबर ने गेंद थमाई और आर्यरन स्ट्राइक पर थे। जहां आर्यन ने पहली गेंद पर चौका लगाकर पाकिस्तान के खेमें में खलबली मचा दी। वहीं दूसरी गेंद पर जो की वसीम ने फुलटॉस दी। लेकिन आर्यन चुके और वे क्लीन बोल्ड हो गए। हालांकि एक समय ऐसा भी लगा की नीदरलैंड की टीम इस मैच में बड़ा उलटफेर कर सकती है। लेकिन आखिरी ओवर में आर्यन के विकेट के साथ नीदरलैंड के साथ चुनौती खत्म हुई।

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई । जहां नीदरलैंड के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की और 49.4 ओवर में 206 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से बाबर आजम  ने सर्वाधिक 91 रन की पारी खेली। मोहम्मद नवाज ने 27 रन की पारी खेली। फखर ने 26 रन की पारी खेली।

नीदरलैंड की ओर से लीज ने 50 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किया। किंग्मा ने 15 रन देकर 2 विकेट और बिक और दत्त ने एक एक सफलता हासिल की। जहां पाकिस्तान की बल्लेबाज़ी की पोल खोल नीदरलैंड के गेंदबाजों ने कर दी। धारदार गेंदबाजी से साबित किया की वे आने वाले समय में विपक्षी  दांत खट्टे कर सकते हैं।

विक्रमजीत और कूपर की धाकड़ बल्लेबाजी

विक्रमजीत और कूपर ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। जहां कूपर ने 62 और विक्रमजीत ने 50 रन की पारी खेली।  निदामानुर ने 24 रनों का योगदान दिया।

पाकिस्तान की गेंदबाजी

पाकिस्तान के नसीम ने 33 रन देकर 5 विकेट चटकाएं। वहीं वसीम ने 36 रन लेकर 4 विकेट चटकाएं।

मैन  ऑफ़  द  मैच

pakvsned-pakistan-won-by-9-runs-by-dragging-capturing-the-series-by-3-0-netherlands-had-lost-its-senses
PC : Twitter

नसीम  ने  5 विकेट लेकर मैन ऑफ़  द  मैच  के  ख़िताब  के  हक़दार  बने  ।  जहां   उन्होंने  शानदार  प्रदर्शन  किया  और  पाकिस्तान  की  जीत  में  अहम  भूमिका  निभाई  ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here