INDvsZIM: मैन ऑफ द मैच बने संजू सैमसन हुए भावुक ” एक स्टंपिंग छूटना लोग याद रखते हैं 3 कैच पकड़ना नहीं”

0
153
views
https://www.criccrank.com/indvszim-man-of-the-match-sanju-samson-gets-emotional-missing-one-stumping-remembers-not-taking-3-catches/
PC: Sonyliv

भारत और जिंबाब्वे के बीच द्विपक्षीय तीन मैचों की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच की श्रृंखला का दूसरा मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया जहां भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले को 5 विकेट से जीतकर सीरीज पर अजय बढ़त हासिल कर ली है। जहां तीसरा मुकाबला 22 अगस्त को हरारे स्टेडियम में खेला जाएगा जो कि महज औपचारिकता मात्र रह गई है ।भारतीय टीम  3-0 से क्लीन स्वीप करने के इरादे से 22 अगस्त को उतरेगा। वहीं भारतीय टीम के जीत के नायक रहे संजू सैमसंग ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और 43 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली .जहां उन्होंने छक्के के साथ मैच को भारत के नाम क्या वही पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में भुवुक बयान दिया।

जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 161 रन 38.1 ओवर में बनाए, जिसके जवाब में भारतीय टीम ने 25.4 ओवर में 167 रन बनाकार मैच को 5 विकेट से जीत लिया।

जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी गई लड़खड़ा

जिम्बाब्वे की पारी की बात की जाए तो ज़िम्बाब्वे की टीम रनों पर सिमट गई। जहां जिम्बाब्वे की ओर से शॉन विलियम्स ने 42 रन बनाए गए। भारत ने जिम्बाब्वे के पहले 4 विकेट रनों पर गिरा दिए। वहीं जिम्बाब्वे की ओर से सर्वाधिक रन बनाए।

शार्दुल ठाकुर के साथ सभी 6 गेंदबाज की भारी झोली

शार्दुल ठाकुर ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाएं। जहां दीपक चाहर की जगह आए शार्दुल ने धारदार गेंदबाजी की और मौके पर ब्रेक थ्रू दिलवाया। वहीं आपको बता दें की दीपक हुड्डा, कुलदीप ,प्रसिद्ध कृष्णा, अक्षर पटेल के खाते में 1/1 विकेट आए।

संजू सैमसन की तूफानी बल्लेबाजी

IND vs ZIM: Man of the match Sanju Samson
PC: BCCI

संजू सैमसन ने शानदार अंदाज में खेल का प्रदर्शन किया और 4 छक्के और 3 चौके की मदद से शानदार 43 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच बने। लोकेश राहुल 1 रन पर आउट हुए । वहीं धवन और शुभमन ने 33/33 रनों की पारी खेली।

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में संजू सैमसन ने कही यह बात

पोस्ट मैच प्रिजेनेट्शन में संजू सैमसन ने बड़े ही सहज अंदाज में बातों को रखा और फिर से लाखों दिल जीते, जहां पूरा हरारे स्टेडियम में संजू सैमसन का नाम गूंज उठा। संजू सैमसन ने कहा की  पिच पर समय बिताना बेहद खास अनुभव  रहा और देश के लिए खेलने के साथ जीत में योगदान करना और  जीतना हमेशा ही सुखद अनुभूति प्रदान करता है ।

मेरे लिए बेहद खास मौका और लम्हा  था । पिच पर अधिक समय बिताना से  आपको अच्छा लगता है और आप कॉंफिडेंट महसूस करते है। देश के लिए ऐसा करना बेहद खास है। मैंने तीन कैच लिए, लेकिन मैं स्टंपिंग करने से चूक गया। लोग अक्सर चूक को याद रखते हैं लेकिन इस स्टम्पिंग का मुझे अफ़सोस रहेगा । गेंदबाज़ों  ने शानदार गेंदबाज़ी की और अच्छी ले में लेंथ को हिट किया जिसका फायदा भारतीय बल्लेबाज़ों को हुआ ।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here