PAK vs ENG: इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 3-0 से रौंद बने चैंपियन, ये प्लेयर हुए मालामाल, बाबर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड 

0
52
views
PAK vs ENG: England beat Pakistan 3-0 to become champion, this player became rich, shameful record in Babar's name

17 साल बाद इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान में टेस्ट सीरीज खेलने आई और जो हुआ वह इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया । जहाँ इंग्लैंड की टीम पहली टीम बनी जिसने घरेलु मैदान पर पाकिस्तान को 3-0 से क्लीन स्वीप किया । इसकी के साथ बाबर आज़म की कप्तानी में पाकिस्तान ने टेस्ट सीरीज 3-0 से हारी । इंग्लैंड ने तीसरा टेस्ट  8 विकेट से जीता लिया। रावलपिंडी, मुल्तान और फिर कराची में इंग्लैंड ने अपना जलवा दिखाया इस जीत के साथ ही इंग्लिश टीम ने तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली है। इंग्लंड ने पहला टेस्ट 74 रन और दूसरा टेस्ट 26 रनों से जीता था।

PAK vs ENG: England beat Pakistan 3-0 to become champion, this player became rich, shameful record in Babar's name
PC: ECB

तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में  इंग्लैंड की टीम को पाकिस्तान का क्लीन स्वीप करने के लिए जीत के लिए 55 रन बनाने थे। जहां कप्तान बेन स्टोक्स 35 और बेन डकट 82 रनों पर नाबाद पारी खेलकर मैच को इंग्लैंड के झोली में डाल दिया ।

मैच का लेखा जोखा

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहली पारी में 304 रन बनाये थे । जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 354 रन बनाए थे। जिसके बाद दूसरी पारी में पाकिस्तान की टीम 216 रन पर सिमट गई थी । जहाँ जीत के लिए इंग्लैंड की टीम को 167 रन बनाने थे ।इंग्लैंड की ओर से इस मैच में डेब्यू कर रहे रेहान अहमद ने तीसरे टेस्ट में 7 विकेट हासिल किये और अबरार की चमक को फीका कर दिया । वहीं दूसरी पारी में बेन डकेट ने नाबाद 82 रन बनाए।

मैन ऑफ द मैच

हैरी ब्रुक्स को मैन ऑफ़ द मैच के ख़िताब से नवाज़ा गया । जिसके लिए उन्हें 1000$ से नवाज़ा गया ।

मैन ऑफ़ द सीरीज

मैन ऑफ़ द सीरीज का ख़िताब भी ब्रुक्स को मिला जिन्होंने इस सीरीज मनी तीन शतक और एक अर्धशतक ठोके । जिसके लिए उन्हें 2000$ दी गई ।

बेस्ट बोलर ऑफ द मैच

PAK vs ENG: England beat Pakistan 3-0 to become champion, this player became rich, shameful record in Babar's name
PC: TWITTER

बेस्ट बोलर ऑफ द मैच का ख़िताब रेहान अहमद को दिया गया जहाँ उन्होंने तीसरे टेस्ट की दोनों परियों में 7 विकेट हासिल किया जिसके लिए उन्हें 100000 PKR गए ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here