कभी श्रीसंत को जड़ा था चाटा, आज उनके रिटायरमेंट पर ट्वीट कर दी बधाई, बदले में श्रींसंत ने कहा ये, जीता करोडों दिल

0
101
views
Once Sreesanth was slapped by Harbhajan Singh today congratulations by tweeting on his retirement in return Sreesanth said this
PC:Sreeshant/Twitter

39 वर्षीय तेज गेंदबाज श्रीसंत  मैं फर्स्ट क्लास क्रिकेट समेत क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। उनके इस ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें बड़े भावुक संदेश भेजे रहे हैं ।इन्हीं संदेशों की कड़ी में कभी आईपीएल के बीच मैच में श्रीसंत को थप्पड़ जड़ने वाले हरभजन सिंह ने भी श्रीसंत को बधाई दी है। वही श्रीसंत में भी बड़ा दिल करते हुए उनके इस बधाई को स्वीकारा है और बड़ा ही भावुक संदेश उनके प्रति लिखा है जिसकी बात हम आगे करेंगे।

श्रीसंत रहे हैं विश्वकप विजेता टीम का अटूट हिस्सा

गौरतलब है की साल 2007 के T20 विश्व कप तथा साल 2011 के विश्व कप में भारतीय टीम विजेता टीम के रूप में उभरी थी, वही श्रीसंत टीम का अटूट हिस्सा रहे। वहीं आपको बता दें की लंबे समय से क्रिकेट की वापसी की कोशिश करने वाले श्री संत ने आखिरकार क्रिकेट को अलविदा करने का फैसला ले लिया।

हरभजन सिंह ने किया ट्वीट

कभी थप्पड़ मारने की वजह से हरभजन और श्रीसंत के बीच मतभेद हो गया था लेकिन श्रीसंत के क्रिकेट को अलविदा कहने पर उनका ट्वीट सामने आया है । ” हरभजन ने लिखा गुड लक सेंटा” हरभजन सिंह के ट्वीट का जवाब देते हुए श्रीसंत ने लिखा “धन्यवाद भज्जीपा ” आपको प्यार और आप के प्रति सम्मान जल्द मिलते हैं।

रैना ने भी किया ट्वीट

भाई क्रिकेट के सभी शानदार पलों के लिए, आपने पूरे जोश के साथ खेला और युवा पीढ़ी के लिए एक विरासत छोड़ी! आपके आगे के जीवन के लिए मेरी शुभकामनाएं ।

9 साल बाद केरला के तरफ से खेली रणजी

अपार कोशिश के बाद श्रीसंत ने करीब 9 साल के बाद रणजी ट्रॉफी में शिरकत किया। जहां उन्होंने 2 विकेट चटकाए । उनके लिए बेहद भावुक पल था, जहाँ  9 साल क्रिकेट से दूर रहे श्रीसंत ने अपने  सपने को  उन्ही ओवरों में जीया। यह बेहद भावुक पल था . आपको बता दें कि इस वर्ष आईपीएल 2022 की नीलामी में उन्होंने अपना नाम पंजीकृत कराया था ।जहां का बेस प्राइस ₹5000000 रखा गया था ।लेकिन इस वर्ष भी उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला। हालांकि उन्होंने धोनी के टीम चेन्नई सुपर किंग की ओर से खेलने की मंशा जरूर पहले जाहिर की थी।

श्रीसंत के तीनों फॉर्मेट में आंकड़े

सुशांत के आंकड़ों की बात की जाए तो श्रीशांत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 27 टेस्ट मैच में 27 विकेट चटकाए हैं। T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बात की जाए तो श्रीसंत ने  10 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 7 विकेट अपने नाम किए हैं ।वही खेले गए कुल 53 वनडे मैच में उन्होंने 75 विकेट अपने नाम किया।

श्रीसंत ने लिखी भावुक बात

श्रीसंत ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वह अगली जनरेशन के लिए क्रिकेट को अलविदा कह रहे हैं, जहाँ अब वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट के सभी फॉर्मेट अलविदा कह चुके हैं । उन्होंने लिखा कि यह निर्णय उनका खुद का है हालांकि वह इस निर्णय से खुश नहीं होंगे ,लेकिन यह सही समय है जब यह निर्णय लें, उन्होंने यह भी साझा किया कि उन्होंने मैदान पर हर पल जिया है।

ICC के लिए कही यह बात

आईसीसी एक जबरदस्त सम्मान रहा है। एक क्रिकेट खिलाड़ी के रूप में अपने 25 साल के करियर के दौरान, मैंने हमेशा प्रतिस्पर्धा, जुनून और दृढ़ता के उच्चतम मानकों के साथ तैयारी और प्रशिक्षण के दौरान सफलता और क्रिकेट खेल जीतने का प्रयास किया है। मेरे परिवार का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है,

साल 2013 में हुआ था विवाद

स्पॉट फिक्सिंग के मामले में नाम आने के बाद श्रीसंत  को निलंबित कर दिया गया था ।साल 2019 में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उन पर से सारे प्रतिबंध को हटा लिया। साल 2020 में क्लीन चिट मिलने के उपरांत श्रीसंत ने कम बैक करने की कोशिश की लेकिन यह संभव नहीं हो पाया। वहीं 2022 में उन्होंने केरला के साथ रणजी ट्रॉफी खेली जो कि उनका आखिरी मैच रहा।

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here