आईपीएल 2023 के महाकुम्भ से पहले मिनी ऑक्शन में मुंबई इंडियंस अपनी संरचन को और मजबूती देने के लीयते कुछ प्लेयर्स पर अपने दाव खेलने के लिए तैयार हैं । आपको बता दें की मुंबई इंडियंस ने साल 2022 में कुल 13 खिलाड़ियों को रिलीज किया है और टीम के भविष्य को देखते हुए बदलाव काने को तैयार हैं ।
कोच्चि में होने वाले 23 दिसंबर को मिनी ऑक्शन में मुंबई की टीम कई प्रश्नो के उत्तर खोजना चाहेगें । जहाँ पोलार्ड और हार्दिक जैसे दिग्गजों को टीम से जुड़ा करने वाली मुंबई अब कुछ प्लेयर्स पर दाव जरूर खेलती नज़र आएगी । मुंबई के पास अभी 20.55 करोड़ रुपये शेष हैं। जहाँ साफ़ है की मुंबई की टीम या तो डोमेस्टिक प्लेयर पर बोली लगाए या एक बड़े प्लेयर को खेमे में शामिल कर पोलार्ड की कमी की भरपाई करे ।
बेन स्टोक्स पर रहेगी नज़र
बेन स्टोक्स पर मुंबई इंडियंस की नज़र जरूर रहेगी जहाँ पाकिस्तान को 3-0 से मात देने वाले बेन स्टोक्स की कीमत में इजाफा होना तय है । वहीँ 10 करोड़ तक मुंबई इन्डिंस बेन स्टोक्स तक जा सकती है लेकिन सन रइजर्स की टीम ने दो बड़े प्लेयर विलियम्सन और पूरन को बाहर कर पर्श में काफी पैसे जमा कर लिए हैं । लिहाजा उनसे पार पाना मुश्किल होगी । आईपीएल में बेन स्टोक्स ने 43 मैच में कुल 920 रन बनाये हैं जहाँ उन्होंने कुल 28 विकेट हासिल किये हैं ।
हैरी ब्रूक पर होगी नज़र
हैरी ब्रूक पर भी मुंबई इंडियंस की नज़र होगी जहाँ पाकिस्तान के खिलाफ हाल में ही मैन ऑफ द सीरीज और मैन ऑफ द मैच बने ब्रुक्स पर भी नज़रें होंगी ।
कैमरून ग्रीन (Cameron Green)
कैमरून ग्रीन जो की आल राउंडर हैं उन्हें भी मुंबई इंडियन पोलर्ड की जगह की भरपाई के लिए टीम मनी शामिल कर सकते हैं । जहाँ हाल में ही भारत के खिलाफ कैमरून ने जबरदस्त अर्धशतकीय पारी टी 20 में ठोकी थी । वहीँ वे अच्छे युवा गेंदबाज़ भी हैं टॉप मुंबई इंडियंस हर हाल में कैमरून पर दाव खेलती नज़र आएगी ।
मौजूदा रिटेन हुई मुंबई इंडियंस की टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), टिम डेविड, रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, जोफ्रा आर्चर, जसप्रीत बुमराह, अर्जुन तेंदुलकर, अरशद खान, कुमार कार्तिकेय, ऋतिक शौकीन, जेसन बेहरेनडोर्फ, आकाश माधवली।







