आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन 23 दिसंबर को कोच्चि में होना है। इस नीलामी में सभी फ्रेंचाइजी अपनी टीम को अंतिम रूप देना चाहेंगी। ऐसे में चेन्नई की टीम भी कुछ अहम खिलाड़ियों पर दांव लगा सकती है। मिनी ऑक्शन से पहले ही चेन्नई की टीम काफी संतुलित नजर आती है, लेकिन भविष्य को ध्यान में रखते हुए यह टीम मिनी ऑक्शन में केन विलियम्सन को अपने साथ जोड़ सकती है। इसके अलावा यह टीम सैम करन पर भी दांव लगा सकती है।
चेन्नई के पर्स में हैं इतने करोड़
हालांकि, चेन्नई दोनों खिलाड़ियों को साथ नहीं खरीद पाएगी, क्योंकि पर्स में इस टीम के पास सिर्फ 20.45 करोड़ रुपये हैं। यहां हम बता रहे हैं कि चेन्नई मिनी ऑक्शन में किन खिलाड़ियों पर दांव लगा सकती है।
इन 5 प्लेयर पर होगी नज़र
कैमरून ग्रीन
कैमरून ग्रीन जिन्होंने पिछले 2 साल पहले तक अपना नाम आईपीएल के ऑक्शन के लिए नहीं दिया था उन्होंने इस साल अपना नाम ऑक्शन के लिए दिया । जहाँ भारत में 2 ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेलने वाले कैमरून ग्रीन जो की उम्दा युवा आल राउंडर हैं उनपर चेन्नई और धोनी की नज़र होगी ।
केन विलियम्सन
विलियम्सन जिन्हे हाल में ही सनराइजर्स के टीम से रिलीज़ किया गया उन्हें किफायती कीमत पर चेन्नई की टीम शामिल कर सकती है । विलियम्सन ने खेले गए कुल 76 मैच में कुल 2101 रन बनाये हैं जहाँ उनका स्ट्राइक रेट 126 का रहा है ।
ब्रूक
ब्रूक पर भी चेन्नई की नज़रें होंगी जहाँ ब्रूक ने हाल में ही शानदार प्रदर्शन कर फॉर्मेट में किया है । जहाँ उन्होंने हाल में ही टेस्ट मैच में पाकिस्तान के साथ 3 शतक और एक अर्धशतक ठोक कर मैन ऑफ़ द सीरीज का ख़िताब दिया गया ।
होल्डर
चेन्नई ब्रावो की रिप्लेसमेंट के तौर पर होल्डर को भी टेम्मेई शामिल कर सकती है । आईपीएल में होल्डर ने 38 मैच में 49 विकेट लिए हैंवहीँ उन्होंने 247 रन बनाये हैं ।
सैम करण
सैम करन जो पहले भी चेन्नई टीम का हिस्सा रह चुके हैं वहींउनपर चेन्नई की टीम एक बार फिर से दाव लगा सकती है । जहाँ सैम करन ने हाल में ही विश्व कप में जबवारदास्त प्रदर्शन किया था वहीँ डेथ ओवर में भी उन्होंने सुर्खियतां बटोरी थी । वहीँ आईपीएल के रिकॉर्ड की बात की जाये तो सैम ने 32 मैच में 32 विकेट लेने के साथ 337 रन बनाये ।
एन जगदीशन
विजय हजारे ट्रॉफी (Vijay Hazare Trophy) में एन जगदीशन ने हाल में ही 5 शतक ठोक दिए थे वहीँ उन्हें जैसे ही चेन्नई ने टीम से रिलीज़ किया वैसे ही उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन कर चेन्नई की चिंता बढ़ा दी । लिहाजा चेन्नई किसी भी हाल में टीम में शामिल करना चाहेगी ।
चेन्नई की रिटेन की गई टीम:
एमएस धोनी (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़, अंबाती रायुडू, सुभ्रांशु सेनापति, मोइन अली, शिवम दुबे, राजवर्धन हंगरगेकर,, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना,ड्वेन प्रिटोरियस, मिशेल सैंटनर, रवींद्र जडेजा, तुषार देशपांडे सिमर देशपांडे, , दीपक चाहर, प्रशांत सोलंकी, महेश तीक्ष्णा।







