MIvsDC: इस्सी वोंग WPL में हैट्रिक लेने वाली पहली गेंदबाज बनीं, मुंबई ने 72 रन से यूपी को रौंद पहुंची फाइनल, सीवर भी चमकी 

0
62
views
MIvsDC: Issy Wong became the first bowler to take a hat-trick in WPL, Mumbai defeated UP by 72 runs in the final, sewer also shone
PC: WPL

महिला प्रीमियर लीग के एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने  यूपी वॉरियर्स की टीम को 72 रन से रौंदकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है । जहाँ 26 मार्च को फाइनल में मुंबई और दिल्ली की भिड़ंत होगी ।  मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में  खेले गए एलिमिनेटर मैच में यूपी वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया जहाँ मुंबई ने 20 ओवर में चार विकेट पर 182 रन बनाए। जवाब में यूपी की टीम 110 रन पर सिमट गई और मुंबई ने मैच को 72 रन से अपने नाम कर लिया और फाइनल में प्रवेश करने में कामयाब हुई । जहाँ इस मैच में इतिहास मुंबई की और से रचा गया जहाँ तेज गेंदबाज़ वांग ने हैट्रिक लेकर वीमेन प्रीमियर लीग में पहला हैट्रिक लेने की उपलब्धि हासिल किया ।

सिवार की तूफानी बल्लेबाज़ी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मुंबई इंडियंस ने यूपी वॉरियर्स को 183 रन का बड़ा लक्ष्य दिया । जहाँ  6 रन के स्कोर पर सोफी ने नताली सीवर ब्रंट का कैच छोड़ा वहीँ इसके बाद  सिवर ने तूफानी पारी खेलते हुए 38 गेंद में 9 चौके और 2 छक्के की मदद से 72 रन बनाए। वहीँ  अमेलिया केर ने 19 गेंद पर 29, तथा सलामी बल्लेबाज़ हीली मैथ्यूज ने 26 गेंद पर 26 का योगदान दिया ।

मुंबई  की बायीं हाथ की गेंदबाज़  यास्तिका भाटिया ने 18 गेंद पर 21 रन रोके । कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 15 गेंद पर 14 रन बनाकर सोफी की गेंद पर बोल्ड हुई । पूजा वस्त्राकर चार गेंद पर 11 रन ठोके ।  यूपी वॉरियर्स की ओर से सोफी एक्लेस्टोन ने सर्वाधिक दो विकेट चटकाए वहीँ अंजलि सरवानी और पार्श्वी चोपड़ा को एक-एक सफलता हाथ लगी ।

110 रनों पर सिमटी यूपी

MIvsDC: Issy Wong became the first bowler to take a hat-trick in WPL, Mumbai defeated UP by 72 runs in the final, sewer also shone
PC: WPL

यूपी वॉरियर्स की पारी की शुरुआत कप्तान एलिसा हीली और श्वेता सेहरावत ने की । जहाँ सायका इशाक ने श्वेता सेहरावत को आउट कर यूपी को पहला झटका दिया । तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर यूपी वॉरियर्स की कप्तान एलिसा हीली को वांग ने झटका दिया जहाँ हिली 11 रन बनाकर हरमन के हाथों कैच आउट हुई । वहीँ किरण ने अगली छोर से जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया और 43 रन ठोके । ग्रेस हैरिस ने 14 और दीप्ति शर्मा ने 16 रन बनाये ।नताली सीवर ब्रंट की गेंद पर इस्सी वोंग ने उनका कैच लिया और यहाँ से मुंबई की टीम मैच में आ गई ।

13 वे ओवर में वांग ने लिया हैट्रिक

MIvsDC: Issy Wong became the first bowler to take a hat-trick in WPL, Mumbai defeated UP by 72 runs in the final, sewer also shone
pc: wpl

वोंग ने 13वें ओवर में ग़दर मचा दिया । जहाँ 13 वे की दूसरी गेंद पर वांग ने किरण नवगिरे को  43 रन पर नताली सीवर के हाथों कैच आउट करवाया । इसके ठीक बाद  13 वे की तीसरी गेंद पर सिमरन शेख को अपनी गुड लेंथ गेंद पर क्लीन बोल्ड कर हैट्रिक पर आ गई ।  फिर चौथी गेंद पर सोफी एक्लेस्टोन को क्लीन बोल्ड कर वांग नेअपनी हैट्रिक पूरी की। जहाँ गेंद बल्ले का किनारा लेते हुए विकेट में जा घुसी और वांग ने इतिहास रच दिया ।

प्लेयर ऑफ़ द मैच

MIvsDC: Issy Wong became the first bowler to take a hat-trick in WPL, Mumbai defeated UP by 72 runs in the final, sewer also shone
PC: WPL

सिवर को प्लेयर ऑफ़ थे मैच के ख़िताब से नवाज़ा गया । जहाँ उन्हें ढाई  लाख की धन राशि दी गई , सिवर ने 72 रन की नाबाद तूफानी खेली ।



वीडियो

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here