MI vs UP: यूपी वारियर्स की जर्सी पहन अपनी बीवी एलीसा हेली को सपोर्ट करने मैदान पर पहुंचे स्टार्क, अपने रिएक्शन से जीता दिल 

0
63
views
MI vs UP: Wearing UP Warriors jersey, Stark reached the ground to support his wife Alyssa Haley, won hearts with his reaction
PC: WPL

Mumbai Indians Women vs UP Warriorz, Eliminator:वूमेन प्रीमीयर लीग 2023 का एलिमेंटर मुकाबला मुंबई इंडियंस और यूपी वारियर्स के बीच डी वाय पाटील स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में जितने वाली टीम फाइनल में 26 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के साथ भिड़ेगी। वह इस ऐतिहासिक मुकाबले में यूपी वॉरियर्स की कप्तान एलिसा हेली के जन्मदिन पर उनके पति ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के दिग्गज तेज गेंदबाज स्टार्क मैदान पर उन्हे। समर्थन करने आ गए हैं। जहां वह यूपी की पीली जर्सी पहने नजर आए। जहां हर एक गेंद के साथ वह यूपी को सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं ।

हाल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 2/1 से था रौंदा

MI vs UP: Wearing UP Warriors jersey, Stark reached the ground to support his wife Alyssa Haley, won hearts with his reaction
pc: wpl

गौरतलब है कि तीन मैचों की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की श्रृंखला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हाल में ही समाप्त हुई । जहां ऑस्ट्रेलिया ने 2/1 से भारतीय को रौंदकर कप पर  कब्जा किया जिसके अहम नायकों में से एक ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्टार्क थे। वहीं अब वह अपनी पत्नी को सपोर्ट करने मैदान पर आ गए हैं। जहां हर गेंद के साथ वह सुर्खियां बटोर रहे हैं।

टॉस

एलिसा हेली के नाम रहा टॉस । जहां टॉस जीतकर यूपी ने मुंबई इंडियंस को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।

मुंबई की शानदार शुरुआत

मुंबई इंडियंस की ओर से सलामी बल्लेबाज यस्तिका भाटिया और हेली मैथ्यूज ने पारी की शुरुआत की जहां दोनों ने मिलकर टीम को जबरदस्त शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 31 रन की साझेदारी निभाई। जहां यस्तिका भाटिया ने 18 गेंद में 4 चौके की मदद से 21 रन ठोके। वहीं हेली ने 26 गेंद पर मजबूत 26 रन बनाए। जहां उन्होंने 2 चौके और एक छक्का ठोका।

हरमनप्रीत का बल्ला रूठा

हरमनप्रीत कौर ने 15 गेंदों का सामना करते हुए 1 चौके की मदद से 14 रन की पारी खेली जहां उन्हें 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर सोफी ने क्लीन बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। खबर लिखे जाने तक मुंबई ने 3 विकेट पर 128 रन 16 ओवर में बना लिए हैं ।

हर गेंद के साथ अलग रिएक्शन देते आए स्टार्क नजर

MI vs UP: Wearing UP Warriors jersey, Stark reached the ground to support his wife Alyssa Haley, won hearts with his reaction
PC: WPL

हर गेंद के साथ आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज स्टार्क अपने अलग रिएक्शन के साथ नजर आए। जहां मुंबई के हर विकेट गिरने पर एक तरफ उनकी खुशी दिखाई दी। वहीं नॉट आउट दिए जाने पर उनकी निराशा भी छुपाए नहीं छुपी। अपनी टीम यूपी को सपोर्ट पूरे जोश से करते आए स्टार्क। जहां यह नजारा देखने लायक रहा।

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here