वेस्टइंडीज और भारत (West Indies vs India, 3rd ODI) के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की सीरीज का निर्णायक मैच त्रिनिदाद में खेला जा रहा है। जहां इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 351 रन बनाए जहां फाइनल मैच जीतने के लिए वेस्टइंडीज को 352 रनों की दरकार है। वहीं भारतीय टीम से इस सीरीज में डेब्यू कर रहे मुकेश कुमार ने अपनी गेंदबाजी से वेस्टइंडीज के टॉप ऑर्डर की कमर तोड़ दी। जहां सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन किंग, मेयर्स और होप को चलता कर वेस्टइंडीज की टीम को बैकफुट पर ला खड़ा किया। जहां उन्होंने अपनी विकेट की शुरुआत किंग का विकेट लेकर किया।
मैच का लेखा जोखा
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज इशान और गिल ने 143 रन की साझेदारी निभाई। जहां इशान 77 और गिल 85 रन पर आउट हुए। संजू सैमसन ने पारी को आगे लेकर गए और तुफानी 51 रन की पारी खेली जहां उन्होंने 4 छक्के और 2 चौका ठोका। वहीं हार्दिक भी आज मूड में दिखे और नाबाद 70 रन की पारी खेली जिसमें उन्होंने 5 छक्के और 4 चौके ठोके। वहीं सूर्यकुमार ने 35 रन का योगदान दिया।
वेस्टिडनीज की तरफ से शेफर्ड ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए।
मुकेश कुमार (MUKESH KUMAR)का जबरदस्त स्पेल

भारत की ओर से मुकेश कुमार ने अपने पहले ही ओवर की पांचवी गेंद पर ब्रैंडन किंग को चकमा दे दिया जहां बाहर जाती गेंद पर किंग बल्ला लगा बैठे और बल्ला का किनारा लेते हुई गेंद सीधा विकेटकीपर इशान के दस्ताने में जा दुबकी हालाकि अंपायर ने थर्ड अंपायर का सहारा लिया लेकिन कैच को ठीक पाया गया और 0 रन पर किंग को वापसी जाना पड़ा।
इसके बाद मुकेश कुमार ने तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर मेयर्स को 4 रन पर बोल्ड कर भारतीय टीम को राहत दी वहीं इसके ठीक बाद एक बार फिर से मुकेश ने 7 वें ओवर की तीसरी गेंद पर होप को गिल के हाथों स्लिप में कैच करवाया।
वीडियो
Bowlers named Kumar 🤝 early wickets 😍#MukeshKumar continues the tradition for #TeamIndia after swinging through the #Windies openers! 🤩#SabJawaabMilenge #WIvIND #JioCinema pic.twitter.com/t4NT0NdtKL
— JioCinema (@JioCinema) August 1, 2023







