भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पहली पारी में 416 रन बनाए । जहाँ मैच के पहले दिन पंत ने शानदार 146 रन की पारी खेली थी वहीँ दूसरा दिन रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह के नाम रहा। जहाँ जडेजा ने शतक ठोका तो जसप्रीत बुमराह ने ब्रॉड के ओवर में विश्व रिकॉर्ड बना दिया ।
जहाँ रविंद्र जडेजा ने 194 गेंद में शानदार 104 रन की तूफानी पारी खेली । हालाँकि इस बीच हुए भाग्य का भी भरपूर साथ मिला । जहाँ पंत के आउट होने के बाद जडेजा ने शमी के साथ 70 गेंद में शानदार 48 रनों की साझेदारी निभाई ।
जडेजा का तूफानी शतक
रवींद्र जडेजा ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कठिन समय में ना केवल पंत के साथ 222 रन की साझेदारी निभाई बल्कि उन्होंने तूफानी शतक भी जड़ा । जडेजा ने अपने करियर का अपना तीसरा शतक जड़ा जो की बेहद अच्छे समय में आया । जडेजा ने 183 गेंद में अपना तीसरा शतक पूरा किया। इंग्लैंड के सरजमीं पर यह जडेजा का अपना पहला शतक है।
पंत को जडेजा ने बचाई भारत की लाज

एक समय टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया के 5 विकेट महज 98 रन पर गिर गए थे । त जडेजा और पंत संकटमोचक बनकर उभरे और छठे विकेट लिए 222 रनों की जबरदस्त साझेदारी कर मेजबान टीम को दवाब में डाला ।
बुमराह का तूफान
वहीँ इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने भी आने के साथ कहर बरपाया दिया । जहाँ उन्होंने ब्रॉड के ओवर में जबरदस्त 2 छक्के और 4 चौके जड़ दिए । वहीँ 2 गेंद वाइड और नो बॉल भी रहीं जिसपर चौके और छक्के आये । वहीँ जडेजा के आउट होने के बाद जसप्रीत बुमराह जो की भारतीय टीम के कप्तान भी हैं वे आये और जो किसी ने नहीं सोचा था वो कर दिखाया । जहाँ उन्होंने 16 गेंद में 31 रन की तूफानी पारी खेली । जहाँ उनका स्ट्राइक रेट 191 का रहा । ब्रॉड के ओवर में जबरदस्त कुटाई करते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला ।

घटना मैच के 84वें ओवर की है जहाँ ब्रॉड के उस ओवर में कुल 35 रन बने। टेस्ट क्रिकेट इतिहास का सबसे महंगा ओवर फेकने का रिकॉर्ड अब ब्रॉड के नाम हो गया है । । बुमराह ने इस ओवर में चार चौके और दो छक्के लगाए। इसके साथ ही उनकी एक वाइड गेंद पर भारत को पांच रन मिले। इसका मजा जमकर दर्शकों के साथ ही साथ विराट कोहली ने भी लिया । जहाँ सभी ने तालियों से बुमराह का हौसला भी बढ़ाया ।
वीडियो
Stuart Broad to Jasprit Bumrah – 4,4WD,6NB,4,4,4,6,1 – 35 runs off the over. Unbelievable stuff! #JaspritBumrah #bumrah #stuartbroad #broad #INDvsENG #cricket #England #testcricket #worldrecord pic.twitter.com/zPyDNk3VJD
— Ra Hul BiROHAR (@RahulBiroharInC) July 2, 2022







