बाबर आजम के 115 रन की पारी पर पड़ा जेसन रॉय की 145 रन की नाबाद पारी भारी, क्वेटा ग्लेडिएटर्स ने 243 रन बना 8 विकेट से पेशावर को रौंदा

0
168
views
Jason Roy's unbeaten innings of 145 runs on Babar Azam's innings of 115 runs, Quetta Gladiators scored 243 runs, crushed Peshawar by 8 wickets
PC: PCL

Peshawar Zalmi vs Quetta Gladiators, 25th Match: पाकिस्तान सुपर लीग का 25 व मुकाबला रावलपिंडी के मैदान पर पेशावर जाल्मी और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला गया। इस  मैच मुकाबले में बाबर आजम की टीम को मोहम्मद नवाज की टीम ने 8 विकेट से हरा दिया ।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे बाबर आजम की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाए जहां 241 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्वेट्टा ग्लेडिएटर्स की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 243 रन बनाकर अविश्वसनीय जीत हासिल की।

रोमांच से भरपूर इस मुकाबले में चौकों और छक्कों की बरसात देखने को मिले इस मुकाबले में जहाँ  पेशावर जाल्मी के कप्तान बाबर आज़म ने  शतक ठोका तो दूसरे और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के सलामी बल्लेबाज जैसों रॉय ने 145 रनों की ताबड़तोड़ आतिशी पारी खेल मैच को क्वेटा ग्लैडिएटर्स के नाम कर दिया ।

बाबर आजम के शतक पर पड़ा जेसन रॉय का शतक भारी

Jason Roy's unbeaten innings of 145 runs on Babar Azam's innings of 115 runs, Quetta Gladiators scored 243 runs, crushed Peshawar by 8 wickets
PC: PCL



पेशावर जाल्मी के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाए ,जहां बाबर आजम ने 65 गेंदों का सामना करते हुए 15 चौके और तीन छक्के की मदद से 115 रन की पारी खेली। वहीं अयूब ने 34 गेंदों पर 74 रन और रोमन पॉवेल ने 18 गेंदों पर 35 रनों का योगदान दिया।

जीत के लिए 241 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्वेटा ग्लैडिएटर्स के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय और मार्टिन गुप्टिल ने टीम को तेज शुरुआत दी ।जहां जेसन रॉय ने 63 गेंदों का सामना करते हुए 20 चौके और पांच छक्के की मदद से 145 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं दूसरी तरफ मोहम्मद हफीज ने भी जेसन रॉय का बखूबी साथ निभाया और 18 गेंद में 41 रन ठोके।

पीएसएल के इतिहास में लगा एक मैच में सर्वाधिक चौके और छक्के

Jason Roy's unbeaten innings of 145 runs on Babar Azam's innings of 115 runs, Quetta Gladiators scored 243 runs, crushed Peshawar by 8 wickets
PCL

पाकिस्तान प्रीमियर लीग की बात की जाए तो पाकिस्तान प्रीमियर लीग के इतिहास में इस मुकाबले में सर्वाधिक छक्के और चौके देखने में मिले । जहां क्वेटा ग्लैडिएटर्स की ओर से कुल 10 छक्के और 30 चौके जड़े गए तो दूसरी ओर पेशावर जाल्मी की ओर से 11 छक्के और 25 चौके ठोके गए।

जेसन रॉय बने मैन ऑफ़ द मैच

जेसन रॉय को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया जहां उन्होंने 145 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। जिसके लिए उन्हें 5 लाख पाकिस्तानी रुपए इनाम के तौर पर दिए गए।


वीडियो

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here