India vs Australia, 3rd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में तीसरा टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है ।जहां भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया भारतीय टीम पहली पारी में मात्र 109 रनों पर धराशाई हो गई ।भारत की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर विराट कोहली रहे जिन्होंने 52 गेंदों पर 22 रन बनाए तथा उमेश यादव ने 13 गेंदों पर एक चौके और दो छक्के की मदद से 17 रन की पारी खेली। वहीं ऑस्ट्रेलिया की ओर से कुहनेमन ने सर्वाधिक 5 विकेट हासिल कर भारतीय टीम की कमर तोड़ दी। जहां खबर लिखे जाने तक भारत के ऑल राउंडर जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका दिया जहां डीआरएस लेकर अंपायर के फैसले को जडेजा ने बदल दिया।
भारतीय बल्लेबाजी रही फ्लॉप
भारतीय टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक है हालांकि भारतीय टीम में इस बार 2 बदलाव किया गया जहां लोकेशन की जगह शुभमन गिल और मोहम्मद शमी की जगह उमेश यादव को टीम में लाया गया वहीं भारत का पहला विकेट रोहित शर्मा के रूप में गिरा जब भारत का स्कोर 27 रन पर था इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला बादस्तूर चालू रहा एक-एक कर भारतीय टीम के दिग्गज 109 रनों पर धराशाई हो गए।
कुहनेमन ने खोला पंजा
कुहनेमन ने भारत के पांच प्लेयर को पवेलियन भेजा जहां उन्होंने रोहित , शुभम गिल, श्रेयस अय्यर रविचंद्रन अश्विन और उमेश यादव को पवेलियन का रास्ता दिखाया। जहां सभी विकेट स्पिनर के नाम रहे । जो सिलसिला छठे ओवर से शुरू हुआ वह 33 वें ओवर में खत्म हुआ।
जडेजा ने किया ट्रेविस हेड को आउट

भारतीय पारी के 0 रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलिया की ओर से उतरे सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड 9 रन के स्कोर पर जडेजा का शिकार बने जहां दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर जडेजा की लेंथ को ट्रेविस हेड पढ़ नहीं पाए और गेंद सीधे उनके पैड पर लगी ।
हालांकि ऑन फील्ड अंपायर ने उन्हें नॉटआउट करार दिया लेकिन जडेजा ने डीआरएस की मांग उठाई जहां गेंद बॉल ट्रैकिंग डिवाइस पर विकेट को लगता नजर आया वह ट्रैवल्स ने 6 गेंदों पर एक चौके की मदद से 9 रन की पारी खेली जिसका अंत रवींद्र जडेजा ने किया।
वीडियो
Decision Overturned!
A successful DRS for #TeamIndia as @imjadeja gets the first wicket of the innings!
Relive the dismissal here 📽️
Live – https://t.co/t0IGbs1SIL #INDvAUS @mastercardindia pic.twitter.com/zwU5HeijXR
— BCCI (@BCCI) March 1, 2023







