वीडियो: इशान किशन ने ठोका अर्धशतक का हैट्रिक, 44 गेंद में 50 रन ठोक बनाया ये विश्व रिकॉर्ड, 6 चौके 2 छक्के से दहली वेस्टइंडीज

0
349
views
Ishan Kishan hit a half-century hat-trick, made this world record by hitting 50 runs in 44 balls, West Indies with 6 fours and 2 sixes
PC: TWITTER

भारत और वेस्टइंडीज (West Indies vs India, 3rd ODI) के बीच द्विपक्षीय एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का तीसरा और निर्णायक मुकाबला त्रिनिडाड के ब्रांड लारा स्टेडियम में खेला जा रहा है । जहां वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने खबर लिखे जाने तक 19 ओवर में 141 रन बना लिया है।  जहां भारतीय सलामी बल्लेबाज इशान किशन (ISHAN KLISHAN)और गिल मैदान पर डटे हुए हैं वह इशान किशन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे मुकाबले में लगातार  तीन अर्धशतक ठोकर विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

इशान किशन की तूफानी पारी

भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे निर्णय तीसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारतीय सलामी बल्लेबाज इशान किशन ने 44 गेंदों का सामना करते हुए ‌ अपने वनडे करियर का छठा अर्धशतक पूरा किया ।जहां वेस्टइंडीज दौरे पर उनका लगातार उनका तीसरा अर्धशतक रहा। खबर लिखे जाने तक इशान किशन ने 52 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौके और दो छक्के की मदद से 62 रन बना लिए हैं जहां उन्हें 11 रन के स्कोर पर जीवनदान मेयर्स की ओवर में मिला था जिसका उन्होंने जमकर फायदा उठाया।

गिल और ईशान किशन की शतकीय साझेदारी

Ishan Kishan hit a half-century hat-trick, made this world record by hitting 50 runs in 44 balls, West Indies with 6 fours and 2 sixes
PC: TWITTER

रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में बल्लेबाजी करने उतरे भारत की नई सलामी जोड़ी इशान किशन और सुमन के लिए तूफानी पारी खेलते हुए पहले विकेट के लिए खबर लिखे जाने तक 120 रन 16 वे ओवर में जोड़ दिए हैं। जहां गिल और ईशान किशन तूफानी बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं। जहां दोनों बल्लेबाजों ने जमकर मैदान पर समय बिताने के बाद अपने शॉट से प्रभावित किया। जहां ईशान किशन को दो जीवनदान भी मिले जहां 11 और 54 के स्कोर पर उनका कैच छूटा, जिसका जमकर फायदा ईशान ने उठाया।

इशान किशन के नाम हुआ ये विश्व  रिकॉर्ड

इशान किशन भारत की ओर से पहले विकेटकीपर बल्लेबाज रहे जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ वेस्टिडनीज में 50 ओवर के मुकाबले में लगातार तीन अर्धशतक ठोक दिए हैं। वहीं साल 2023 में लगातार तीन मैच में अर्धशतक ठोकने का भी रिकॉर्ड इशान किशन ने अपने नाम किया।

3-एकदिवसीय द्विपक्षीय श्रृंखला के प्रत्येक मैच में 50+ (भारत)

के श्रीकांत बनाम एसएल 1982
डी वेंगसरकर बनाम एसएल 1985
एम अज़हरुद्दीन बनाम एसएल 1993
एमएस धोनी बनाम ऑस्ट्रेलिया 2019
एस अय्यर बनाम न्यूजीलैंड 2020
आई किशन बनाम वेस्टइंडीज 2023




वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here