वीडियो: आश्विन के फिरकी के सामने WI ने टेके घुटने, 7 विकेट लेकर तोड़ डाले 8 रिकॉर्ड, 1 पारी 141 रनों से IND की जीत

0
291
views
WI bows before Ashwin's spin, breaks 8 records by taking 7 wickets, IND wins by 141 runs in 1 innings
PC: BCCI

भारत और वेस्टइंडीज के बीच द्विपक्षीय टेस्ट श्रृंखला का पहला मुकाबला डोमिनिका के मैदान पर खेला गया। जहाँ  इस मुकाबले में भारतीय टीम ने एक पारी और 141 रन से मैच को जीतकर श्रृंखला में 1/0 की अजय बढ़त हासिल कर ली है। भारत की ओर से दूसरी पारी में स्टार गेंदबाज अश्विन रहे जिन्होंने 7 विकेट चटका कर वेस्टइंडीज की टीम को करारी शिकस्त देने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। जहां अश्विन के गेंद का कोई भी उत्तर वेस्टिडनीज़ के बल्लेबाज़ों के पास नहीं मिला। वहीं अश्विन ने अपने नाम 5 बड़े रिकॉर्ड भी दर्ज कर लिया है।

मैच का लेखा जोखा

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पहली पारी में 150 रनों पर धराशाई हो गई ।जिसके जवाब में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल की 171 रनों की पारी और रोहित शर्मा की 103 रन की पारी के बाद विराट कोहली के76 रनों की पारी की बदौलत भारतीय टीम ने 5 विकेट पर 421 रन बनाकर पारी को घोषित किया। जिसके बाद वेस्टइंडीज की टीम दूसरी पारी में 130 रनों पर सिमट गई वेस्टइंडीज की ओर से एलिस ने सर्वाधिक 28 रन बनाए।

अश्विन का चला जादू

रविचंद्रन अश्विन जो कि टेस्ट क्रिकेट में नंबर वन देवराज है उन्होंने वेस्टइंडीज की पहली पारी में 5 विकेट चटकाए थे वहीं दूसरी पारी में 7 विकेट लेकर वेस्टइंडीज की टीम को हार की ओर धकेल दिया। आश्विन (Ashwin) ले  धारदार गेंदबाजी के सामने वेस्टइंडीज के बल्लेबाज बने नजर आया एक के बाद एक ताश के पत्तों की तरह वेस्टइंडीज की टीम बिखरती नजर आई।

अश्विनी ने तोड़े ये रिकॉर्ड

WI bows before Ashwin's spin, breaks 8 records by taking 7 wickets, IND wins by 141 runs in 1 innings
PC: TWITTER

भारत की एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक टेस्ट जीत
32 बनाम ऑस्ट्रेलिया
31 बनाम इंग्लैंड
23 बनाम वेस्ट इंडीज
22 बनाम न्यूजीलैंड
22 बनाम श्रीलंका

टेस्ट की दोनों पारियों में सबसे अधिक बार पांच विकेट
11 – मुथैया मुरलीधरन
8 – रंगना हेराथ
6 – सिडनी बार्न्स
6- रविचंद्रन अश्विन

भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट में सर्वाधिक विकेट
89-कपिल देव
76 – मैल्कम मार्शल
74 – अनिल कुंबले
72 – रविचंद्रन अश्विन
68 – श्रीनिवास वेंकटराघवन

भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट में सर्वाधिक पांच विकेट
6 – मैल्कम मार्शल
6- रविचंद्रन अश्विन
5 – हरभजन सिंह

विदेशी धरती पर टेस्ट की प्रत्येक पारी में पांच विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज
बिशन सिंह बेदी बनाम ऑस्ट्रेलिया, पर्थ, 1977
भागवत चन्द्रशेखर बनाम ऑस्ट्रेलिया, मेलबर्न, 1977
वेंकटेश प्रसाद बनाम एसए, डरबन, 1996
इरफ़ान पठान बनाम BAN, ढाका, 2004
इरफ़ान पठान बनाम ZIM, हरारे, 2005
रविचंद्रन अश्विन बनाम वेस्टइंडीज, रोसेउ, 2023



एशिया के बाहर भारत की पारी-जीत
इन्स एंड 2 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया, सिडनी, 1978
इन्स और 46 रन बनाम इंग्लैंड, हेडिंग्ले, 2002
इन्स और 90 रन बनाम ZIM, बुलावायो, 2005
इन्स और 92 रन बनाम WI, नॉर्थ साउंड, 2016 द्वारा
इन्स और 141 रन बनाम वेस्टइंडीज, रोसेउ, 2023

भारत बनाम वेस्टइंडीज़ टेस्ट में बी.बी.एम

16/136 – नरेंद्र हिरवानी, चेन्नई, 1988
12/121 – एंडी रॉबर्ट्स, चेन्नई, 1975
12/131 – रविचंद्रन अश्विन, रोसेउ, 2023
11/89 – मैल्कम मार्शल, पोर्ट ऑफ स्पेन, 1989
11/126 – वेस हॉल, कानपुर, 1958

भारत के लिए सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने वाले मैच
8- अनिल कुंबले
8- रविचंद्रन अश्विन
5 – हरभजन सिंह



वीडियो

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here