वीडियो: अश्विन ने 56 रन की पारी खेल मचाई तबाही, 8 तूफानी चौके से दहली वेस्टइंडीज, जड़ा 14 वां अर्धशतक

0
327
views
Ashwin wreaks havoc in 56-run innings, hits West Indies with 8 stormy fours, hits 14th half-century
PC: TWITTER

टेस्ट रैंकिंग में जहां अश्विन विश्व के नंबर 1 गेंदबाज हैं वहीं अपने बल्ले का भी दम उन्होंने भारत और वेस्टइंडीज(West Indies vs India, 2nd Test )  के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में दिखा दिया। जहां अश्विन (Ashwin)की तूफानी बल्लेबाजी के तूफान को त्रिनिदाद के मैदान पर आए सभी दर्शकों ने देखा। यहां वहां जहां तहां शॉट अश्विन के बल्ले से लगे। इसी दौरान अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट का अपना 14 वां अर्धशक भी ठोक दिया। जहां अपनी तुफानी बल्लेबाजी के दौरान उन्होंने वेस्टइंडीज के स्ट्राइक गेंदबाज रोच के भी छक्के छुड़ा दिए जहां एक ओवर में आश्विन ने तीन लाजवाब चौके ठोके। वहीं भारत का स्कोर 438 रनों तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई।

अश्विन ने ठोके 56 तूफानी रन

आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे अश्विन ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजी को बौना साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जहां अश्विन ने 78 गेंद में 8 जबरदस्त चौके की मदद से 56 रन की पारी खेली। वहीं टेस्ट क्रिकेट का अपना 14 वां अर्धशतक भी ठोक दिया। आपको बता दें की आश्विन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 4 शतक भी ठोक चुके हैं ।

अश्विन ने किया किशन, उनादकट, सिराज और मुकेश के साथ साझेदारी

अश्विन ने ना केवल अकारमक खेल का प्रदर्शन किया वहीं साखेदारी बनाने में भी वे पीछे नहीं रहे जहां उन्होंने ईशान किशन के साथ 33, उनादकट के साथ 23, मोहम्मद सिराज के साथ 10 और मुकेश के साथ 12 रनों की साझेदारी निभाई और साथ में ही अपना अर्धशतक भी ठोक डाला।

128 वें ओवर में रोच को ठोका 3 चौके

Ashwin wreaks havoc in 56-run innings, hits West Indies with 8 stormy fours, hits 14th half-century
PC: TWITTER

128 वें ओवर की दूसरी तीसरी और पांचवी गेंद पर अश्विन ने रोच की तीन गेंदों पर लाजवाब चौका लगाया। जहां रोच भी एक समय सोच में पड़ गए की वे नंबर 8 को गेंद डाल रहे हैं। ताबड़तोड़ अंदाज में अश्विन ने बल्लेबाजी की हालाकि रोहित शर्मा के 80, कोहली के 127 रन और जयसवाल के 57 रनों की पारी अश्विन की पारी से बड़ी जरूर रही लेकिन इंपैक्ट और 400 से पर का आंकड़ा पहुंचने में आश्विन अहम कड़ी साबित हुए।



वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here