वीडियो: ईशान किशन ने डेब्यू मैच में दिलाई धोनी की याद, लिया 2 जबरदस्त अद्भुत कैच, रेमन, डा सिल्वा के उड़े होश

0
353
views
Ishaan Kishan reminded Dhoni in the debut match, took 2 wonderful catches, Raman, Da Silva were blown away
PC: TWITTER

डोमिनिका के मैदान पर भारत और वेस्टइंडीज (West Indies vs India, 1st Test) के बीच द्विपक्षीय टेस्ट श्रृंखला का पहला मुकाबला बेहद रोमांचक अंदाज में चल रहा है , भारतीय गेंदबाजों ने खासकर भारतीय स्पिनर ने  अपना दबदबा मैच में कायम कर दिया है । जहाँ अश्विन और जडेजा की जोड़ी ने तहलका मचा दिया वही शार्दुल ठाकुर ने भी अपना लोहा मनवाया । वह टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण कर रहे हैं ईशान किशन ने भी अपनी जबरदस्त विकेटकीपिंग का नमूना दिखाया . खबर लिखे जाने तक ईशान किशन दो कैच विकेटकीपर के पीछे लपक  चुके हैं जहां उनका पहला कैच रेमन रहे जहाँ इशान किशन ने शार्दुल ठाकुर की गेंद पर छलांग लगाकर रहमान का कैच पकड़कर टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला कैच पूरा किया।

वेस्टइंडीज की पारी लड़खड़ाई

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम के महत्वपूर्ण पांच विकेट खबर लिखे जाने तक 76 रनों पर ढेर हो चुके हैं ।जहां कप्तान ब्रेथवेट 20 रन के स्कोर पर आउट हुए तो चंद्रपॉल 12 रन पर अश्विन का शिकार बने। वही रेमन का कैच इशान किशन ने शार्दुल ठाकुर की गेंद पर लिया ।ब्लैक वुड रविंद्र जडेजा का शिकार बने, डी सिल्वा 2 रन के स्कोर पर जडेजा द्वारा आउट किए गए।  जहां पहले सेशन में भारत ने 4 विकेट चटकाए वहीं दूसरे सेशन के शुरुआत में ही जडेजा ने डा सिल्वा को ईशान के हाथों कैच आउट करवाया ।

ईशान ने लिया 2 जबरदस्त कैच , दिलाई धोनी की याद

Ishaan Kishan reminded Dhoni in the debut match, took 2 wonderful catches, Raman, Da Silva were blown away
PC: TWITTER

केएस भरत की जगह इस सीरीज के लिए चुने गए ईशान किशन ने जबरदात कीपिंग का नमूना पेश किया। जहाँ पदार्पण मैच में   जहां ईशान ने पारी के 20 वें ओवर की तीसरी गेंद पर हवा में छलांग लगाकर रेमन को 2 रन के स्कोर पर शार्दुल के ओवर में आउट कर टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला कैच पूरा किया। वहीं इसके बाद 32 वें ओवर की पांचवी गेंद पर डा सिल्वा को जडेजा की गेंद पर विकेट के पीछे पकड़ा। जहां ईशान किशन के पहले कैच ने धोनी की याद ताजा कर दी।



वीडियो

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here