वीडियो: “छक्का” लगाने के चक्कर में ब्रेथवेट हुए ढेर, अश्विन ने दिखाए विंडीज बल्लेबाजों को दिन में तारे, ओपनर को किया चलता 

0
353
views
Brathwaite piles up for hitting
PC: TWITTER

वेस्टइंडीज और भारत (West Indies vs India, 1st Test) के बीच खेले जा रहे डोमनीका के मैदान पर पहले टेस्ट मैच के पहले सेशन में भारतीय टीम ने अपना शिकंजा कस लिया है। जहां वेस्टिंडीज के टॉप 4 प्लेयर पविलियन वापिस जा चुके हैं। जहां आश्विन ने गेंद को थामने के साथ ही हल्का बोल दिया है। जहां भारतीय टीम को पहली दो सफलता आश्विन ने दिलाई। जहां ओपनर बल्लेबाज चंद्रपाल और ब्रेथवेट को  अश्विन ने अपनी फिरकी में फसाया। जहां दोनों ही बल्लेबाज भारत के पेस अटैक को झेल चूकने के बाद भारतीय स्पिनर के जाल में फसे।

डोमिनिका में चला अश्विन का जादू

डोमिनिका के मैदान पर भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे पहले द्विपक्षीय टेस्ट श्रृंखला के पहले सेशन में रविचंद्रन अश्विन (ASHWIN) ने कमाल की गेंदबाजी  की।   रविचंद्रन अश्विन ने पहले चंद्रपॉल को 12 रन के स्कोर पर चलता है  तो वहीं कप्तान ब्रेथवेट को 20 रनों के स्कोर पर पैवेलियन का रास्ता दिखाया ।

भारत को पहली सफलता चंद्रपाल के रूप में मिली जहां अश्विन की गेंद पर चंद्रपॉल क्लीन बोल्ड हुए। आउट होने से पूर्व चंद्रपॉल ने 44 गेंदों का सामना करते हुए 12 रन बनाए।

Brathwaite piles up for hitting "six", Ashwin TOOK BRATHWAITE WICKET
PC: TWITTER

भारतीय टीम को दूसरी सफलता भी रविचंद्रन अश्विन ने दिलाई ।जहां 17 वें  ओवर की तीसरी गेंद पर  अश्विन की फ्लाइटेड गेंद को मिडविकेट के क्षेत्र पर छक्के लगाने की मंशा से ब्रेथवेट ने बल्ले को जोर से घुमाया लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेते हुए मेड ऑफ़ पर खड़े रोहित शर्मा के हाथों में गई। जहां पहले ही स्पेल में आश्विन ने कारनामा कर दिया। जहां इससे पहले रन गति को रोकर अश्विन ने वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाजों को तड़पा कर रखा जिसकी वजह से अश्विन उनसे चूक करवाने में कामयाब हुए।

रोहित शर्मा की सूझबूझ

टेस्ट चैंपियनशिप में आश्विन को ना खिलाने के बाद आलोचना झेलने वाले रोहित शर्मा ने इस बार आश्विन को मौका दिया और आश्विन ने यह साबित किया की क्यों वे टेस्ट के नंबर 1 गेंदबाज हैं। खबर लिखे जाने तक वेस्टइंडीज ने अपने 4 विकेट खो दिए हैं। जहां रेमन 2 और ब्लैकवुड 14 रन पर पविलियन लौट चुके हैं। जिनका विकेट क्रमश शार्दुल और जडेजा ने लिया है।



वीडियो

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here