West Indies vs India, 1st Test: वेस्टइंडीज और भारत के बीच द्विपक्षीय टेस्ट श्रृंखला का पहला मुकाबला डोमिनिका के मैदान पर खेला जा रहा है इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है । वहीं इस मुकाबले में ईशान किशन और यशस्वी जयसवाल को मौका दिया गया है। जहां टीम ईशान किशन और जयसवाल के पास बड़ा मौका होगा जहां वह बड़े मंच पर तूफानी प्रदर्शन कर सकते हैं। शुरुआती स्पेल में जहां सिराज और उनादकट ने जबरदस्त गेंदबाजी को।लेकिन किस्मत का सहारा वेस्टइंडीज की ओर रहा लेकिन जब रोहित शर्मा ने अश्विन को गेंद थमाई तो मामला बिलकुल बदल गया। अश्विन ने अपने पहले ही स्पेल में 2 विकेट हासिल कर वेस्टइंडीज के ऊपर दवाब बना दिया। जहां खबर लिखे जाने तक वेस्टइंडीज ने 4 विकेट खोकर 64 रन बना लिए हैं।
ब्रेथवेट और चंद्रपाल हुए अश्विन का शिकार
वेस्टइंडीज और भारत के बीच पहले मुकाबले में अश्विन ने अपनी छाप छोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी जहां अश्विन ने गेंद थामने के साथ ही अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया अश्विन ने पहले सलामी बल्लेबाज चंद्रपाल को 12 रन के निजी स्कोर पर आउट किया वहीं इसके ठीक बाद उन्होंने ब्रेथवेट को 20 रन के स्कोर पर चलता कर वेस्टइंडीज की कमर तोड़ दी। आश्विन ने 2011 में शिवनारायण को और अब 2023 में टैगेनरीन को आउट कर ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज़ बने ।

चंद्रपाल ने 44 गेंदों का सामना करते हुए 12 रन की पारी खेली हालांकि उन्हें भाग्य का सहारा मिला जहां जयदेव उनादकट और मोहम्मद सिराज के ओवरों में कई बार बल्ले का किनारा लगने से गेंद चुकी। वहीं कप्तान ब्राथवेट ने 46 गेंदों पर तीन चौके की मदद से 20 रन की पारी खेली।
अश्विन ने जमाया रंग
अश्विन द्वारा फेंके गए अपने पहले स्पैल के 10 ओवर में 3 मेडन ओवर फेंके जहां उन्होंने 25 रन देकर दो बड़े विकेट हासिल किए।
13वें ओवर की पांचवी गेंद पर अश्विन ने चंद्रपाल को अपनी फिरकी से फंसाया। आश्विन ने हवा में गेंद को फ्लाइट कराया। जहां चंद्रपाल अपने फ्रंट फुट पर गेंद को मिड ऑफ की दिशा में खेलने के लिए आगे बढ़े लेकिन गेंद की लेंथ को पढ़ने में नाकामयाब रहे जहां गेंद पिच पर पड़ने के साथ ही विकेट की गलियों को लेकर उड़ गया।
वीडियो
The moment Ravi Ashwin created history!
The first Indian to pick the wicket of father (Shivnarine) and son (Tagenarine) in Tests. pic.twitter.com/nvqXhLz0ze
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) July 12, 2023







