भारत और आयरलैंड के बीच हुए वर्ल्ड कप 2023 के 18 वें मैच में भारत ने बारिश से बाधित इस मैच को 5 रन एस जीतकर सेमीफाइनल का सफर तय कर लिया है । वहीं इस मैच में भले ही आयरलैंड की हार हुई हो लेकिन इस दौरान आयरलैंड की महिला विकेटकीपर मैरी वॉलड्रेन का हेलमेट जमकर वायरल हो रहा है। वहीं आयरलैंड की महिला विकेटकीपर मैरी वॉलड्रेन का फील्डिन हेलमेट चर्चा का विषय बन चुका है। जहां ख़ास ढंग के हेलमेट ने सुर्खियां बटोरी हुई हैं।
मैरी वॉलड्रेन (Mary Waldron)का हेलमेट बना चर्चा का विषय
भारत और आयरलैंड के बीच खेले गए मुकाबले में भारत के खिलाफ आयरलैंड की 5 रन से हार मिली। वहीं इस मैच में मैरी वॉलड्रेन जो की आयरलैंड की विकरकीपर हैं वे एक अलग हेलमेट में दिखाई दी। जहां सफेद रंग के हेलमेट ने महफिल लूट ली। वर्ल्ड कप में केवल एकमात्र मैरी वॉलड्रेन हैं जो की कुछ हटकर हेलमेट का इस्तेमाल करती है।
गौरतलब है की मैरी वॉलड्रेन का हेलमेट बेस बॉल हेलमेट की तरह है जहां हल्के और खुला होने के कारण यह प्लेयर्स के लिए बेहद आरामदायक है। वहीं महिला क्रिकेटर मैरी वॉलड्रेन जिनके बॉल भी काफी लंबे हैं इस लिहाज से वह इस हेलमेट का प्रयोग करती नजर आती हैं।

जहां उसकी बेल्ट नीचे की ओर नहीं बल्कि ऊपर उनके सर से होती हुई निकलती है। जहां ग्रिल के अलावा सर के प्रोटेक्शन के लिए ग्रिल दी गई है। हालांकि इससे प्लेयर को आराम तो जरूर होता है लेकिन ग्रिल और आंखों के बीच अधिक जगह दी गई लिहाजा विकेटकीपर को थोड़ा अधिक सतर्कता बरतने की दरकार इस स्टाइलिश हेलमेट में होती है। हालांकि की महिला और पुरुष प्लेयर में एकमात्र मैरी वॉलड्रेन ऐसी प्लेयर हैं जो इसका इस्तिमल करती नजर आती है जिससे वह अलग से स्टाइलिश नजर आती हैं । हल्के होने की।वजह से विकेटकीपर को यह सबसे कम रिएक्शन टाइम देती नजर आती है। जिससे गेंद को देखने और पकड़ने में समय कम लगता है।l वहीं सर पर अतिरिक्त भार का अनुभव भी नही होता।
वीडियो
Mary Waldron hits the bull’s eye 🎯#WIvIND #T20WorldCup pic.twitter.com/o57OPrnprg
— USMAN❤️ (@Usmansheikh__45) February 15, 2023







