मेजबान टीम टीम इंडिया ने अपने बल्लेबाज़ों की जबरदस्त प्रदर्शन के दम पर मेजबान टीम श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के निर्णायक मुकाबला को 91 रनों से जीत कर तीन मैचों की श्रृंखला को 2-1 से अपने नाम कर लिया है । जहाँ नए साल में हार्दिक की कप्तानी में अपना पहला इस साल के सीरीज खेल रही रही ेआम इंडिया ने इतिहास भी रच दिया है , जहां रिकॉर्ड की बारिश हो गई है ।
मैच का लेखा जोखा
राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए निर्णायक मुकाबले में भारतीय टीम नेजबर्दस्त प्रदर्शन किया । जहाँ बल्ले के बाद गेंदबाज़ी में पुरानी गलती को सुधरते हुए भारत के गेंदबाज़ों ने कहर मचा दिया । इंडिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 228 रनों का विशाल स्कोर टाँग दिया । लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम 16.4 ओवर में 137 रन पर सिमट गई । अर्शदीप सिंह ने भारत के लिए सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए।हार्दिक पंड्या, उमरान मलिक और युजवेंद्र चहल ने दो-दो सफल मिली ।
सूर्यकुमार के बल्ले ने उगला आग
भारत टीम के जीत के नायक रहे एक बार फिर से सूर्यकुमार यादव जहाँ 51 गेंद का सामने करते हुए उन्होंने 112 रन की नाबाद पारी खेली । अपनी तूफानी पारी में मिस्टर 360 डिग्री ने 9 छक्के और 7 चौके जमकर मच का रोमांच दुगुना कर दिया । जहाँ सूर्यकुमार ने जबरदस्त 360 डिग्री शॉट का रोमांच दर्शकों को दिया ।

जिसके लिए सूर्या कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीँ सीरीज में जबरदस्त आल राउंड प्रदर्शन के आधार पर अक्षर पटेल को प्लेयर ऑफ द सीरीज का ख़िताब मिला जहाँ अक्षर पटेल ने 117 रन बल्ले से वहीँ तीन विकेट भी चटकाए।
राहुल त्रिपाठी ने भी दिखाया जलवा

राहुल त्रिपाठी ने भी कमाल की तूफानी बल्लेबाज़ी की और 16 गेंद में 56 चौके और 2 छक्के की मदद से 35 रन बनाये और ओपनर शुभमन गिल से सारा दवाब सोख लिया और पावर प्ले में भारत को कड़क शुरुआत दिलाई । जहाँ वे बेहद आतिशी मोड में बल्लेबाज़ी करते दिखाई दिए ।
टूटे ये 7 रिकॉर्ड
1)सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ 45 बॉल में शतक जमाया। जहाँ यह भारत के लिए दूसरा सबसे तेज शतक जड़ा । इससे पहले रोहित 35 गेंद में शतक ठोका था ।
2) भारत की तरफ से टी 20 इंटरनेशनल शतक के मामले में सूर्यकुमार दूसरे पायदान पर 3 शतक लगाकर आ चुके हैं जहाँ 4 शतक के साथ रोहित टॉप पर हैं ।
3) T20I में भारत के लिए सबसे अधिक M.O.M पुरस्कार
15 – विराट कोहली (115 मैच)
12 – रोहित शर्मा (148 मैच)
10 – सूर्यकुमार (45 मैच)*
4) सूर्यकुमार ने 2023 में पहला टी20 शतक भारत की ओर से लगाया ।
5) सूर्यकुमार ने टी20ई में सिर्फ 43 पारियों में 14 अर्धशतक और 3 शतक लगाए हैं।
6) सूर्यकुमार यादव ने केवल 843 गेंदों में 1500 T20I रन पूरे किए, जो सभी खिलाड़ियों में सबसे तेज हैं।
7) भारत की लगातार यह 12 वी द्विपक्षीय जीत टी 20 में रही ।







