(IndvsSL I 3 rd T20)भारत और श्रीलंक के बीच द्विपक्षीय टी-20 श्रृंखला का तीसरा और आखिरी मुकाबला राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया ।जहां भारतीय टीम ने मेहमान टीम श्रीलंका को 91 रनों से मात देकर सीरीज पर 2-1 से कब्जा किया। वही आखिरी t20 मुकाबले में कप्तान हार्दिक पांड्या सीरीज में जीत दर्ज करने के बाद भारत के पूर्व कप्तान रहे धोनी के परंपरागत तरीके से चलाई गई प्रथा जिसमें टीम के सबसे युवा प्लेयर को ट्रॉफी उठाने दी जाती थी उसे चालू रखते हुए मिस्ट्री प्लेयर को विनिंग कप सौप दी । आग खबर विस्तार से ।
मिस्ट्री मैन को सौंपी हार्दिक ने trophy

श्रीलंका और भारत के बीच द्विपक्षीय t20 सीरीज के समापन के उपरांत हार्दिक पांड्या को जब ट्रॉफी से सम्मानित किया गया तब हार्दिक पांड्या ने ट्रॉफी को मिस्ट्री मैन को सौंपा। ये मिस्ट्री मैन और कोई नही बल्कि सीरीज में भारतीय टीम में चुने गए जितेश शर्मा को दी ।
हालाकिं इस सीरीज में मुकेश शर्मा और जितेश को जगह नहीं मिली लेकिन हार्दिक ने इस युवा को कप सौपकर धोनी के पुराने दिनों की याद तजा करवा दी । अगर बात करें जितेश की तो उन्होंने आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में कुल मिलाकर 76 टी20 मैच खेले हैं. यहां उन्होंने 1787 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 9 हाफ सेंचुरी शामिल थे ।
द्रविड़ दिखे बेहद खुश

सीरीज में मिली 2-1 से जीत के बाद कोच द्रविड़ बेहद खुश दिखाई दिए और हो भी क्यों ना जहाँ साल की शुरुआत भारत ने सीरीज जीत के साथ की है ।
इस सीरीज के लिए रोहित शर्मा , लोकेश राहुल ऋषभ पंत , भुवनेश्वर कुमार, विराट कोहली को आराम लिया था । वहीँ युवाओं को मौका मिला और सभी ने शानदार प्रदर्शन किया । वहीँ सूर्यकुमार ने एक ओर शतक ठोका तो दूसरी ओर जडेजा का विकल्प अक्षर पटेल की तौर पर टीम इंडिया को दिखता नज़र आ रहा है ।
वीडियो
A proud Captain @hardikpandya7 collects the trophy as #TeamIndia win the T20I series 2-1.#INDvSL @mastercardindia pic.twitter.com/hzpOrocYjU
— BCCI (@BCCI) January 7, 2023







