IND vs WI: भारत ने 8 रनों से वेस्टइंडीज को रौंदा, विराट-पंत का धमाल, टूटे यह 9 रिकॉर्ड, इसे मिला मैन ऑफ़ द मैच 

0
95
views
IND vs WI: India thrashed West Indies by 8 runs, Virat-Pant's blast, broke these 9 records,
PC: BCCI/T20

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में 8 रनों से जीत हासिल कर के 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए दूसरे मुकाबले में दिल की धड़कने रोक देने वाले मैच में एक समय वेस्टइंडीज की टीम भारतीय टीम पर हावी होने लगी थी , लेकिन भुवनेश्वर कुमार के आखिरी के ओवर में किया गया धनदार गेंदबाज़ी और पंत और विराट के साथ वेंकटेश की आतिशी बल्लेबाज़ी के कारण मेहमान वेस्टइंडीज को भारत ने 8 रन से रौंदा है ।

टूटे यह 9 रिकॉर्ड

घरेलू मैदान पर टीम इंडिया की ये लगातार छठी टी20 सीरीज जीत है। टी20 में भारत की ये 100वीं जीत है।

भारत ने टी20I प्रारूप में पूरी किये 100 जीत। जहाँ भारत ने कुल 155 मैचों में 100 मैचों  में अपनी जीत दर्ज की है ।

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक 50+ स्कोर करने वाले प्लेयर की सूचि में विराट ने की रोहित की बराबरी

30: विराट कोहली*
30: रोहित शर्मा
26: बाबर आजमी
22: डेविड वॉर्नर
22: मार्टिन गप्टिल

T20I में भारत के लिए 5वीं विकेट के लिए पांचवी सबसे साझेदारी हुई आज

102* – धोनी/युवराज
98* – धोनी/मनीष
85 – धोनी/रोहित
84 – धोनी/युवराज
76 – पंत/वी अय्यर (आज)

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ द्वारा T20I पारी में सर्वाधिक स्ट्राइक रेट रखने वाले प्लेयर में पंत ने की धोनी बराबरी

207.4: केएल राहुल का 56 बनाम न्यूजीलैंड
185.7: ऋषभ पंत का 52 बनाम वेस्टइंडीज*
185.7: एमएस धोनी का 52 बनाम दक्षिण अफ्रीका

T20I में किसी भी भारतीय विकेटकीपर का WI के खिलाफ द्वारा सर्वोच्च स्कोर

65* – ऋषभ पंत
52* – ऋषभ पंत (2022)
43 – एमएस धोनी
33* – ऋषभ पंत

वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I में सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने वाले प्लेयर बने विराट

6 – विराट कोहली*
5 – रोहित शर्मा
5 – बाबर आजम

अपने खेले गए पहले 24 T20Is में बतौर कप्तान सर्वाधिक  जीत दर्ज काने वाले प्लेयर

20: रोहित शर्मा*
20: सरफराज अहमद
18: असगर अफगानी
16: ग्रीम स्मिथ

किसी भी एक प्रतिद्वंद्वी के विरूद्ध भारत द्वारा सर्वाधिक टी20 इंटरनेशनल मैच में जीत दर्ज करने वाले प्लेयर

14 बनाम श्रीलंका
13 बनाम ऑस्ट्रेलिया
12 बनाम वेस्टइंडीज*

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here