IND vs WI: आखिरी ओवर में बचाने थे 10 रन और रोहित शर्मा के गलत निर्णय ने पलटा मैच! खुद के पाव पर मार ली कुल्हाड़ी

0
117
views
IND vs WI: 10 runs to be saved in the last over and Rohit Sharma's wrong decision turned the match!
PC: BCCI

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला सेंट किट्स के बैसेतेरे ग्राउंड पर खेला गया । जहां हार की रथ पर सवार बैठे वेस्टइंडीज को पहली जीत का स्वाद चखने को मिला । टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में 138 रन बनाए जिसके जवाब में 139 रन का टारगेट पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 19.2 ओवर में लक्ष्य को प्राप्त कर लिया  । भारत की ओर से  हार्दिक पंड्या ने सर्वाधिक 31 गेंद में 31 रन की पारी खेली। वहीं, वेस्टइंडीज के लिए ओबेड मैकॉय ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 80 के दशक की वेस्टइंडीज टीम की याद तजा करवाते हुए  6 विकेट हासिल किये। जेसन होल्डर ने 2 विकेट अपने नाम किए।

आखिरी ओवर में भारत को बचाने थे 10 रन

दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच में भारतीय टीम को पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा। आखिरी ओवर में भारतीय टीम को 10 रन बचाने थे और वेस्टइंडीज को जीत के लिए 10 रनों की दरकार थी । जहाँ  भारत टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने भुवनेश्वर कुमार जिनके स्पेल  के दो ओवर शेष थे, उनकी तरफ ना जाकर आवेश को गेंद थमा दी ।

आवेश खान ने अपने पहले के दो ओवर के स्पेल में 19 रन लुटाए थे और वेस्टइंडीज के बल्लेबाज़ों के कोप का शिकार हुए थे  उन्हें रोहित शर्मा ने आखिरी ओवर डालने को कहा ।वहीं भारत के स्ट्रीक गेंदबाज़ भुवी ने दो ओवर में 12 रन दिए थे और सधी हुई गेंदबाज़ी की थी । जहाँ  अनुभवी भुवनेश्वर की जगह आवेश खान से गेंदबाज़ी भारत की हार की वजह बन गई । वही आवेश खान ने पहली गेंद नो डाली फिर थॉमस ने उनकी गेंद पर लगातार छक्का और चौका लगाकर मैच को वेस्टइंडीज के नाम कर दिया है ।

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में पूछे जाने पर दिया ये जवाब

PC: BCCI

आखिरी ओवर में भुवनेश्वर कुमार की जगह आवेश खान को गेंदबाज़ी देने के बारे में पूछे जाने पर रोहित शर्मा ने कहा की भुवनेश्वर कुमार डेथ ओवर और सिचुएशन में कई बार गेंदबाज़ी कर चुके हैं और भारत को मैच में वापसी दिलाई है । जब तक आप अवेश और अर्शदीप जैसे गेंदबाज़ को मौका नहीं देंगे, तबतक पता कैसे चलेगा की किस तरह का प्रदर्शन करते हैं। उनके पास कौशल और प्रतिभा है और उनकी टीम उनका समर्थन करते हैं । रोहित शर्मा ने कहा की  मुझे वास्तव में गेंदबाजों और टीम पर गर्व है। इस तरह के लक्ष्य 13-14 ओवर में हासिल किए जा सकते हैं लेकिन हमने इसे आखिरी ओवर तक खींच लिया।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here