भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए तीसरे टी-20 मुकाबले में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 17 रनों से हराकर 3-0 से खिताब जीत लिया है। इससे पहले भारतीय टीम ने वनडे सीरीज में भी 3-0 से खिताब जीता था। भारत ने निर्धारित ओवरों में 184/5 रन बनाए। जिसे वेस्ट इंडीज की टीम हासिल नहीं कर पाई और 20 ओवरों में 167/9 रन ही बना सकी।
तीसरे टी-20 मुकाबले में भारत की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने सर्वाधिक 31 गेंदों में 65 रन जड़े। जिन्हें मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। वहीं मैन आफ द सीरीज के खिताब से भी नवाजा गया। तीनों मैच समाप्त होने के बाद आइए एक नजर दोनों टीमों के खिलाड़ियों के प्रर्दशन पर डालते हैं।
सीरीज के टॉप-7 बल्लेबाज
𝐓𝐇𝐀𝐓. 𝐖𝐈𝐍𝐍𝐈𝐍𝐆. 𝐅𝐄𝐄𝐋𝐈𝐍𝐆 ☺️ ☺️
What a performance this has been by the @ImRo45 -led #TeamIndia to complete the T20I series sweep! 🏆 👏#INDvWI | @Paytm pic.twitter.com/L04JzVL5Sm
— BCCI (@BCCI) February 20, 2022
इस सीरीज में वेस्ट इंडीज के निकोलस पूरन सार्वाधिक रन बनाने के मामले में शीर्ष पर हैं। उन्होंने 3 मैचों में 140.45 की स्ट्राइक रेट से 184 रन बनाए हैं। निकोलस पूरन ने तीनों ही मैच में अर्धशतक जड़ा है। इस सीरीज में उनका सर्वोच्च स्कोर 62 रन का रहा है।
वहीं दूसरे स्थान पर भारत के बेहतरीन बल्लेबाज सूर्यकूमार यादव हैं, जिन्होंने इस सीरीज में 107 रन बनाए हैं। जिसमें उन्होंने आखिरी मुकाबले में शानदार 31 गेंदों में 65 रन जड़ा।
तीसरे स्थान पर रोवमन पॉवेल 95, चौथे स्थान पर वेंकटेश अय्यर 92, पांचवें स्थान पर ईशान किशन 71, छठे स्थान पर विराट कोहली 69 और सातवें स्थान पर रोहित शर्मा 66 रन बनाए हैं।
सीरीज के टॉप-7 गेंदबाज
इस सीरीज में अगर गेंदबाजों की बात करें तो वेस्ट इंडीज के रास्तोन चेस ने सार्वाधिक विकेट लिए हैं। उन्होंने इस सीरीज में कुल 6 विकेट चटकाए हैं। उनकी इकोनॉमी 5.16 की रही है। वहीं इस सीरीज में उनका बेस्ट परफॉर्मेंस 25 रन देकर 3 विकेट है।
वहीं दूसरे स्थान पर भारत के हर्षल पटेल हैं, जिन्होंने 5 कैरिबियाई बल्लेबाजों का शिकार किया। उनकी इकोनॉमी 8.75 की रही। हर्षल पटेल का बेस्ट परफॉर्मेंस 22 रन देकर 3 विकेट है।
तीसरे स्थान पर भारत के युवा गेंदबाज रवि बिश्नोई हैं, जिन्होंने सीरीज में कुल 3 विकेट लिए हैं।
चौथे स्थान पर दीपक चाहर 3 विकेट, पांचवें स्थान पर वेंकटेश अय्यर 2 विकेट, छठे स्थान पर शार्दुल ठाकुर हैं, जिन्होंने 2 विकेट चटकाए हैं। बता दें कि शार्दुल ठाकुर केवल एक मैच खेलें हैं, वो भी आखिरी मुकाबला। सातवें स्थान पर वेस्ट इंडीज के शेल्डन कॉटरेल हैं, जिन्होंने 2 मैचों में 2 विकेट झटके हैं।







