भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। पहले टेस्ट में भारतीय टीम ने श्रीलंका को पारी और 222 रनों से शिकस्त देकर सीरीज में 1-0 से अजेय बढ़त बना ली है। अब सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच 12 मार्च से एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू में खेला जाएगा। यह टेस्ट मैच डे नाइट होगा, इसलिए इस मैच का समय भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे से किया गया है। भारतीय टीम बेंगलुरु में दूसरे टेस्ट मैच को जीतकर सीरीज को 2-0 से क्लीनस्वीप करने के इरादे से उतरेगी, तो वहीं श्रीलंकाई टीम इस मैच को जीतकर अपनी साख बचाने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
दूसरे टेस्ट में विराट कोहली तोड़ सकते हैं मार्क वॉ और केविन पीटरसन का रिकॉर्ड
आपको बता दें कि पहले टेस्ट में विराट कोहली ने अपना 100वां टेस्ट मैच पूरा किया। उस मैच में विराट कोहली ने अपने 8 हजार रन भी पूरे किए। जहाँ उन्होंने 45 रनों की पारी खेली . हालाकिं दर्शक उनके शतक का अभी भी इंतज़ार कर रहे हैं .अब दूसरे टेस्ट में विराट कोहली के पास मार्क वॉ और केविन पीटरसन के टेस्ट रनों के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका है। विराट कोहली ने टैस्ट क्रिकेट में 8007 रन बना लिए हैं। जबकि मार्क वॉ ने 8029 रन बनाए हैं। वहीं इंग्लैंड के केविन पीटरसन ने 8181 रन बनाए हैं। केविन पीटरसन के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए विराट कोहली को 174 रनों की जरूरत होगी। वहीं मार्क वॉ के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए मात्र 22 रनों की जरूरत होगी।
रविचंद्रन अश्विन तोड़ेंगे डेल स्टेन का वर्ल्ड रिकॉर्ड
वहीं भारतीय स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन के पास साउथ अफ्रीका के खतरनाक गेंदबाज डेल स्टेन के विकेटों के रिकॉर्ड को तोड़ने का बेहतरीन मौका होगा। रविचंद्रन अश्विन ने 436 टेस्ट विकेट लिए हैं। जबकि डेल स्टेन ने 439 विकेट लिए हैं। अश्विन को डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए दूसरे टेस्ट में मात्र 3 विकेट की जरूरत है।
भारत की 18 सदस्यीय टेस्ट टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), प्रियांक पांचाल, मयंक अग्रवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, शुभमन गिल, रिषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत, रवींद्र जडेजा, जयंत यादव, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, सौरव कुमार, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान)।
श्रीलंका की 17 सदस्यीय टेस्ट टीम
दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), पथुम निसानका, लाहिरु थिरिमाने, धनंजय डी सिल्वा उपकप्तान, फिटनेस के अधीन कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चांदीमल, चरित असलंका, निरोशन डिकवेला, चमिका करुणारत्ने, लाहिरू कुमारा, सुरंगा लकमाली, दुष्मंथा चमीरा, विश्व फर्नांडो, जेफरी वेंडरसे, प्रवीण जयविक्रेमा, लसिथ एम्बुलडेनिया।







