आई पी एल 2022 का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 26 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा ।जहां अब आईपीएल 2022 करीब आ रहा है वही सभी टीमें अब धीरे-धीरे प्रैक्टिस सेशन में जुट गई है ।वहीं धोनी का भी फर्स्ट लुक सामने आया है जहां धोनी प्रैक्टिस किट लेकर मैदान पर जाते दिखे। वहीं कुछ दिन पहले ही रायडू ने भी ट्रेनिंग के लिए सूरत में आगमन किया जिसकी आधिकारिक पुष्टि चेन्नई सुपरकिंग्स के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से की गई। आईपीएल 2022 का शुभारंभ मुकाबला चेन्नई और कोलकाता के बीच खेला जायेगा। आईपीएल सीजन 15 का आयोजन 26 मार्च से होने जा रहा है ।
ट्रेनिंग कैंप हुआ शुरू
The Hi 👋 we have been waiting for!🤩 Day 1⃣: 🏏#WhistlePodu #SingamsInSurat 🦁 pic.twitter.com/WgvSPK43Sy
— Chennai Super Kings – Mask P😷du Whistle P🥳du! (@ChennaiIPL) March 6, 2022
चेन्नई सुपरकिंग्स का ट्रेनिंग सेशन की शुरुआत हो चुकी है। जहां चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान धोनी कुछ घरेलू प्लेयर्स के साथ प्रैक्टिस सेशन का आगाज कर चुके हैं। जहाँ अब रायडू भी कैंप के लिए सूरत आ चुके हैं । वहीँ तुसार , आसिफ भी प्रैक्टिस सेशन में भाग ले रहे हैं । आपको बता दें की ट्रेनिंग कैंप सूरत के लालभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम में लगाया है। जहां सभी टीमों में सर्व प्रथम कैंप लगाकर प्रैक्टिस शुरू करने वाले धोनी ही हैं। जिसे अब मास्टर प्लान के तहत माना जा रहा है।
20 दिन के लिए लगा कैंप
आपको बता दें की पहले मुकाबले से पहले धोनी हर एक क्षेत्र पर अपने प्लेयर्स द्वारा काम करना चाहते हैं। जिससे की कोई भी त्रुटि ना हो। इसके साथ ही धोनी पेस अटैक और स्पिनर के साथ प्रैक्टिस सेशन में जमकर पसीना बहा रहे हैं।
आईपीएल 2022 में सीएसके के शेड्यूल :
- 26 मार्च 2022 – शाम 7.30 बजे चेन्नई सुपर किंग्स कोलकाता नाइट राइडर्स वानखेड़े स्टेडियम
- 31 मार्च 2022- शाम 7.30 बजे चेन्नई सुपर किंग्स लखनऊ सुपर जायंट्स ब्रेबोर्न स्टेडियम
- 3 अप्रैल 2022 – शाम 7.30 बजे चेन्नई सुपर किंग्स पंजाब किंग्स ब्रेबोर्न स्टेडियम
- 9 अप्रैल 2022 – दोपहर 3.30 बजे चेन्नई सुपर किंग्स सनराइजर्स हैदरबाद डीवाई पाटिल स्टेडियम
- 2 अप्रैल 2022- शाम 7.30 बजे चेन्नई सुपर किंग्स रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर डीवाई पाटिल स्टेडियम
- 17 अप्रैल 2022 – शाम 7.30 बजे चेन्नई सुपर किंग्स गुजरात टाइटंस एमसीए स्टेडियम पुणे
- 21 अप्रैल 2022- शाम 7.30 बजे चेन्नई सुपर किंग्स मुंबई इंडियंस डीवाई पाटिल स्टेडियम
- 25 अप्रैल 2022 – शाम 7.30 बजे चेन्नई सुपर किंग्स पंजाब किंग्स वानखेड़े स्टेडियम
- 1 मई 2022 – शाम 7.30 बजे चेन्नई सुपर किंग्स सनराइजर्स हैदरबाद एमसीए स्टेडियम पुणे
- 4 मई 2022 – शाम 7.30 बजे चेन्नई सुपर किंग्स रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर एमसीए स्टेडियम पुणे
- 8 मई 2022- शाम 7.30 बजे चेन्नई सुपर किंग्स दिल्ली कैपिटल्स डीवाई पाटिल स्टेडियम
- 12 मई 2022 – शाम 7.30 बजे चेन्नई सुपर किंग्स मुंबई इंडियंस वानखेड़े स्टेडियम
- 15 मई 2022 – दोपहर 3.30 बजे चेन्नई सुपर किंग्स गुजरात टाइटंस वानखेड़े स्टेडियम
- 20 मई 2022 – शाम 7.30 बजे चेन्नई सुपर किंग्स राजस्थान रॉयल्स ब्रेबोर्न स्टेडियम
आईपीएल 2022 के लिए सीएसके टीम:
एमएस धोनी (कप्तान),
मोईन अली,
ड्वेन ब्रावो,
रॉबिन उथप्पा,
दीपक चाहर,
केएम आसिफ,
तुषार देशपांडे,
शिवम दुबे,
महेश थीक्षाना,
राजवर्धन हैंगरगेकर,
सिमरजीत सिंह,
डेवोन कॉनवे,
ड्वेन कॉनवे
रुतुराज गायकवाड़,
रवींद्र जडेजा,
अंबाती रायुडू,
, मिशेल सेंटनर,
एडम मिल्ने,
सुभ्रांशु सेनापति,
मुकेश चौधरी,
प्रशांत सोलंकी,
सी हरि निशांत,
एन जगदीसन,
क्रिस जॉर्डन,
के भगत वर्मा।







