भारत और श्रीलंका के बीच खेली तीन मैंचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने श्रीलंका की टीम का क्लीन स्वीप 3-0 से कर दिया है । भारत ने पहला मैच 62 रन दूसरा टी-20 मैच 7 विकेट तथा तीसरा और आखिरी टी 20 मुकाबला 6 विकेट से जीतकर इतिहास रच दिया है । जहाँ भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा । जहाँ सीरीज में श्रेयस मुख्य नायक रहे जहाँ उन्होंने तीनों मैचों में अर्धशतकीय पारी खेली । इस मैच में श्रेयस ने 45 गेंदों पर नौ चौके और एक छक्का की मदद से 73 रन बनाकर नाबाद रहे और उन्हें मैन ऑफ द मैच के ख़िताब से नवाज़ा गया लेकिन आवेश खान को मैन ऑफ द मैच के असल हक़दार थे लेकिन 18 वें ओवर में आवेश खान की गेंदबाज़ी में कुछ ऐसा हुआ की छीन गया मैन ऑफ द मैच का ख़िताब ।
आवेश खान का आखिरी ओवर ने छीना ख़िताब
आपको बता दें की पहले तीन ओवर में आवेश खान ने केवल 6 रन दिए थे । वहीँ उन्होंने मैच में सर्वाधिक 2 विकेट भी चटकाए , लेकिन आखिरी ओवर में अपने उन्होंने 19 रन दे दिए ,जहाँ शनाका ने तूफानी पारी खेली। वह 38 गेंदों पर 74 रन बनाकर नाबाद रहे। यहीं आवेश खान की ओवर में 2 छक्के और 1 चौका लगाया गया , इस ओवर में वाइड गेंद भी डाली गई । इस एक महंगे ओवर ने सभी समीकरण बदल दिया और आवेश मैन ऑफ द मैच के दावेदारी को श्रेयस ने टक्कर दे दी ।
CHAMPIONS #TeamIndia 🎉@Paytm #INDvSL pic.twitter.com/Zkmho1SJVG
— BCCI (@BCCI) February 27, 2022
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए। श्रीलंका के शीर्ष के चार बल्लेबाज सस्ते में आउट हुए जहाँ पावर प्ले में भारत के गेंदबाज़ों ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए महज 18 रन दिए और 3 विकट चटकाए । वहीँ श्रीलंका के संकटमोचक बने कप्तान शनाका जिन्होंने 38 गेंदों पर 74 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की गेंदबाज़ी की बात की जाये तो आवेश खान सबसे सफल गेंदबाज़ रहे जहाँ उन्होंने ने दो विकेट चटकाए। तेज गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल को एक एक विकेट वहीँ स्पिनर रवि बिश्नोई को एक सफलता हाथ लगी । कुलदीप को एक भी विकेट हासिल नहीं हुई ।
वहीँ श्रेयस ने 45 गेंदों पर 73 रन बनाकर नाबाद रहे। जिसमें उन्होंने नौ चौके और एक छक्का जमाया । जडेजा ने बखूबी साथ देते हुए 15 गेंदों पर 22 रन बनाकर नाबाद रहे और भारत को जीत दिलवाने में बड़ी भूमिका निभाई ।







