भारत और श्रीलंका के बीच मोहाली के मैदान पर पहला टेस्ट मैच का दूसरा दिन समाप्त हो चुका है। जहां दूसरे दिन के खेल समाप्ति से पहले जडेजा ने इतिहास रचते हुए शानदार नाबाद 175 रनों की पारी खेली। जहां उन्हें किस्मत का भी खूब साथ मिला । आपको बता दें की मैदान पर रन आउट करने की नाकाम कोशिश की वीडियो अब वायरल हो रही है।
125 में ओवर में घटित हुई यह घटना
This is the kind of luck that is most needed in life & even in #StockMarket
Enjoyed it 😊 #Jadeja #Shami #SaturdayMotivation pic.twitter.com/jVkmGbTFXf
— Nigel D’Souza (@Nigel__DSouza) March 5, 2022
गौरतलब है जब रविंद्र जडेजा 155 के निजी स्कोर पर थे तब 125 फेवर में फर्नांडो गेंदबाजी करने हैं ओवर की दूसरी गेंद पर रविंद्र जडेजा और मोहम्मद शमी ने 2 रन लेने के लिए भागे ।जहां जडेजा ने पहला रन तेजी से पूरा किया। दूसरे रन के लिए जडेजा तेजी से भागे ,वहीं इसी बीच शमी ने दूसरे रन लेने से मना किया जहां रविंद्र जडेजा और मोहम्मद शमी एक ही छोर पर पहुंच गए।
जहां श्रीलंका के पास मौका था कि वह खिलाड़ी को आउट कर सकते थे, लेकिन हड़बड़ाहट में फर्नांडो फील्डर द्वारा फेंकी गई गेंद को नहीं पकड़ नहीं पाए और मोहम्मद शमी वापस क्रिच पर पहुंच गए । इस घटना के उपरांत सोशल मीडिया पर जमकर यह वीडियो वायरल हुआ ।जहां पहले शमी और जडेजा के बीच तालमेल में कमी पाई गई ।वही रन आउट करने में इतनी बड़ी कॉमेडी शायद है इंटरनेशनल लेवल के क्रिकेट में हुई होगी।
जडेजा और मोहम्मद शमी की पारी
भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन रवींद्र जडेजा ने इतिहास रच दिया ना केवल जडेजा ने अपने टेस्ट करियर का सर्वाधिक रन बनाया वहीँ उन्होंने अपना टेस्ट क्रिकेट में दूसरा टेस्ट शतक जड़ा । रविचंद्रन अश्विन ने और जडेजा के बीच शतकीय साझेदारी निभाई ।
गौरतलब है की दूसरे दिन भारतीय टीम ने पारी की 574/8 रन पर पारी घोषित कर दी। भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने नाबाद 175* रन बनाए। रविचंद्रन अश्विन ने 61 रनों का योगदान दिया। ऋषभ पंत ने 96 रन की पारी खेली ,मोहम्मद शमी 20 रन बनाकर नाबाद लौटे।भारत के पारी घोषित करने के बाद श्रीलंकाई टीम बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरी और दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका की टीम ने 108/4 रन बना लिए हैं ।







