फ्रेंडशिप कप का पहला मुकाबला इंडिया लेजेंड्स और वर्ल्ड रीजेंसी बीच खेला गया ।जाएं शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला पहला मैच खेला गया ।गौरतलब है कि इस मैच में वर्ल्ड लेजेंड्स ने इंडियन लीजेंड को 73 रनों से रौंद कर फ्रेंडशिप कप का पहले मैच को जीत लिया है। एक बार फिर से क्रिकेट के पुराने दिग्गज प्लेयर्स मैदान पर देखें जो कि अपने आप में एक बड़ी बात है जहाँ अज़हर , चामिंडा वास , दिलशान , मोंगिया आदि कई प्लेयर मैदान पर दिखाई दिए । आगे खबर विस्तार से।
वर्ल्ड लेजेंड्स की बल्लेबाजी

वर्ल्ड लेजेंड्स ने निर्धारित 10 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाए । वर्ल्ड लेजेंड्स की ओर से अफगान ने 18 गेंदों का सामना करते हुए शानदार नाबाद 48 रनों की पारी खेली । मस्टर्ड ने 13 गेंदों का सामना करते हुए 28 रन बनाए। वहीं श्रीलंका के पूर्व सलामी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान ने 11 गेंद का सामना करते हुए 18 रन बनाए।
इंडिया लीजेंड्स
गेंदबाजी की बात की जाए तो अहमद ने 2 ओवर में 20 रन देकर दो विकेट चटकाए। वहीं अजय शर्मा ने दो ओवर में 23 रन देकर एक विकेट हासिल किया।
इंडियन लीजेंड्स की बल्लेबाजी
इंडियन लेडीस की बात की जाए तो जे पी यादव ने 13 गेंदों का सामना करते हुए 22 रन बनाए ।वहीं शर्मा ने 14 गेंदों पर 15 रन की पारी खेली ।वहीं वर्षों बाद मैदान पर उतरे मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 19 गेंदों पर नाबाद 13 रन बनाए, जिसमें उन्होंने कलाइयों का उपयोग करते हुए शानदार छक्का भी जड़ा ।वही मोंगिया भी देखें जहां उन्होंने 4 गेंदों पर 2 रन बनाए।
इंडिया लीजेंड स्क्वाड
मोहम्मद अज़हरुद्दीन, मोहम्मद असुदीन, सबा करीम, अजय शर्मा, राजेश चौहान ,नयन मोंगिया, इम्तियाज अहमद, विक्रम राज, अमित भंडारी ,संजीव शर्मा, नरेंद्र हिरवानी, जयप्रकाश यादव ,धनराज सिंह
वर्ल्ड लीजेंड्स स्क्वाड
जुपिटर घोष, अब्दुल रजाक ,सैयद, तिलकरत्ने दिलशान, चमिंडा वास, चमारा कपूगोधरा, अजंता मेंडिस, फिलिप मस्टर्ड, एल्टन, क्रीमर, हैमिल्टन, असग़र अफगान ।







