IND vs SA: 3 विकेटकीपर के साथ उतरी टीम इंडिया, उमरान को नहीं मिली जगह, देखें प्लेइंग XI

0
139
views
IND vs SA: Team India landed with 3 wicketkeepers, Umran did not get place, see playing XI
PC: BCCI

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला t20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली में खेला जा रहा है । मैच में भारतीय टीम ऋषभ पंत की अगुवाई में उतरी है ।वहीं दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई टेंबा बावुमा कर रहे हैं। जहां आज टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतकर 13 लगातर टी 20 मैच जीतने वाली पहली टीम बनने के इरादे से उतरी है। वहीं दक्षिण अफ्रीका अपना दौरा जीत के साथ करना चाहेगी।



टॉस

पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया।

टॉस हारने के बाद ऋषभ पंत ने कहा कि या पिच बल्लेबाजी करने के लिए अच्छी है। हालाकिं में भी  टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करता। भारत की ओर से कप्तानी का भार दिए जाने पर उन्होंने कहा यह बेहद गौरव की बात है। ऋषभ पंत दिल्ली से हैं और नई दिल्ली के मैदान में भारतीय टीम की अगुवाई करना उनके लिए बेहद गौरव की बात है। उन्होंने सभी को धन्यवाद देते हुए था कि इस अवसर के लिए सभी का आभारी हूं।

भारतीय टीम में तीन विकेटकीपर बल्लेबाज



गौरतलब है कि भारतीय टीम में ईशान किशन ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक 3 इंटरनेशनल स्तर के विकेटकीपर है यह देखना दिलचस्प होगा कि किसके हाथ मे दस्ताने रहते हैं।

उमरान मलिक और अर्शदीप को नहीं मिला मौका

पहले t20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में उमरान मलिक और तेज गेंदबाज अर्शदीप को टीम इंडिया ने मौका नहीं दिया है । उनकी जगह हर्षल पटेल को जगह दी गई है। फैंस में मायूसी जरूर होगी क्योंकि उमरान का इंतजार सभी फैंस कर रहे थे। लिहाजा अब इंतजार अगले मैच तक जारी रहोगी।



लोकेश राहुल और कुलदीप के अचानक सीरीज से बाहर जाने के बाद टीम इंडिया में ऋषभ पंत को कप्तान और हार्दिक को उपकप्तान की भूमिका दो है है। लिहाजा दोनों के कंधों पर अब बड़ी जिम्मेदारी है।

दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन):



क्विंटन डी कॉक (डब्ल्यू), टेम्बा बावुमा (सी), रस्सी वैन डेर डूसन, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रीटोरियस, केशव महाराज, तबरेज़ शम्सी, कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे

भारत (प्लेइंग इलेवन):

IND vs SA: Team India landed with 3 wicketkeepers, Umran did not get place, see playing XI
PC: BCCI

ईशान किशन, रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (w/c), हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, अवेश खान

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here