IND vs SA: मिताली, स्मृति,शैफाली, हरमनप्रीत का धमाल, IND ने ठोके 274/7, टूटे 9 रिकॉर्ड, मैच हुआ रोमांचक

0
240
views
IND vs SA: Mithali, Smriti, Shafali, Harmanpreet's performance, IND hit 274/7, 9 records broken
PC: BCCI/Twitter

IND vs SA: मिताली राज ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आईसीसी वूमंस वर्ल्ड कप 2022 का अहम मुकाबला का क्रिस्टचर्च  के मैदान पर खेला जा रहा है। जहाँ मिताली राज की अगुवाई में भारतीय ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 274 रन बनाये । अब जीत के लिए दक्षिण अफ्रीका के सामने 274 रनों की दरकार है । भारत की ओर से स्मृति ने 71,शैफाली ने 53, मिताली राज ने 68 और हरमनप्रीत ने 48 रन बनाये । यह मैच भारत के लिहाज से बेहद अहम् है जहाँ यह मैच में जीत भारत की सेमीफइनल में जाने की टिकट है । अब सब दारोमदार भारतीय गेंदबाजो पर है ।

स्कोर

 

दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाज़ी

दक्षिण  अफ्रीका की ओर से इस्माइल ने 10 ओवर में 42 रन देकर 2 विकेट लिए । क्लास ने 8 ओवर में 2 सफलता अर्जित की । खाका को हरमनप्रीत का विकेट मिला ।

रिकॉर्ड पर एक नज़र

1.वनडे में IND vs  SA के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप करने का रिकॉर्ड 

91- स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा,
83- दीप्ति शर्मा और पूनम राउत, 2017
83- रॉड्रिक्स और पुनिया, 2019

2. महिला विश्व कप में भारतीय सलामी बल्लेबाजों द्वारा लगाए गए सर्वाधिक छक्के
7* – स्मृति मंधाना
3 – पूनम राउत
2* – शैफाली वर्मा

3.महिला विश्व कप में भारत के लिए 500 रन पुरे करने वाली पांचवीं प्लेयर बनी स्मृति
1280+ – मिताली राज
828 – हरमनप्रीत कौर
619 – अंजुम चोपड़ा
570 – अंजू जैन
500*+  – स्मृति मंधाना

4.महिला विश्व कप में अर्धशतक बनाने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय सलामी बल्लेबाज़ बनी शैफाली, जहाँ उन्होंने 46 गेंद पर 53 रन बनाये ।

5. महिला विश्व कप में अर्धशतक लगाने वाली सबसे युवा भारतीय 

प्लेयर आयु
मिताली राज बनाम दक्षिण अफ्रीका , 2000 17y 363 डे
शैफाली वर्मा बनाम दक्षिण अफ्रीका , 18y 58 डे
अंजू जैन बनाम वेस्टइंडीज, 1993 18वाई 343 डे

6.मिताली राज अब महिला एकदिवसीय विश्व कप में भारत की पहली और विश्व की दूसरी अग्रणी रन-स्कोरर हैं

1501: डी हॉकले
1300+ एम राज**
1299: जे ब्रिटिन
1231: सी एडवर्ड्स
1179: एस बेट्स

7.मितली ने जड़ा इस साल का अपना  5वां अर्धशतक, जहाँ उन्होंने न्यूजीलैंड में अपना 10 वां तथा विश्व कप में 11वा अर्धशतक अपने नाम किया है ।

8.विश्व कप में कप्तानों द्वारा सर्वाधिक 50+ स्कोर के मामले में की पोंटिंग की बराबरी
9- रिकी पोंटिंग
9* – मिताली राज
6 – सूजी बेट्स
6 – मोहम्मद अजहरुद्दीन
6 – बेलिंडा क्लार्क
6 – स्टीफन फ्लेमिंग

9.महिला विश्व कप में सर्वाधिक 50+ स्कोर करने वाली प्लेयर बनी मिताली
13* – मिताली राज
12 – डेबी हॉकली
11 – शार्लोट एडवर्ड्स
9 – सूजी बेट्स
9 – करेन रोल्टन

टॉस

टॉस की बॉस बानी मितली, जहाँ उन्होंने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया । यह भारत के लिए बेहद अहम् मुकाबला है । जहाँ एक जीत भारत की टिकट सेमि फाइनल में पक्की करवाएगी ।

भारतीय टीम

भारतीय टीम में तेज गेंदबाज़ झूलन की कमी खलेगी, जहाँ उन्हें चोट की वजह से इस मैच से आराम दिया गया है ।

स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, मेघना सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़।

दक्षिण अफ्रीका की टीम

लिजेल ली, लौरा वोल्वार्ड्ट, लारा गुडॉल, सुने लुस (कप्तान), मिग्नॉन डू प्रीज़, मारिज़ने कप, क्लो ट्रायॉन, तृषा चेट्टी (विकेटकीपर), शबनीम इस्माइल, मसाबाता क्लास, अयाबोंगा खाका

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here