आईसीसी वूमंस वर्ल्ड कप 2022 का ढाई सौ मुकाबला बेहद रोमांचक मोड़ पर आ चुका है ।जहां भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच का क्राइस्टचर्च में चल रहे। मुकाबले में भारतीय टीम की कप्तान मिताली राज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 274 रनों का स्कोर खड़ा किया ।
वहीं अब जीत के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम को 275 रनों की दरकार है औपचारिकता मात्र है। जहां पहले ही सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुकी है ।यह मैच भारत के लिए बेहद अहम है ।अगर यह मैच भारतीय टीम जीती है तो भारतीय टीम सेमीफाइनल कि अपनी सीट पक्की करेगी वही इस मैच में भारतीय टीम ने शानदार एकजुट प्रदर्शन किया जहां इस मैच में कुल 3 अर्धशतकीय पारी देखी गई।
भारतीय बल्लेबाजी
South Africa gave away just 53 runs in the last 10 overs, as India set a target of 275 today
Will India secure a top-4 finish or will Sune Luus’ side chase this down? 🔮 #INDvSA #CWC22
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) March 27, 2022
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की जहां भारत की ओर से स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने पारी की शुरुआत की स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने ताबड़तोड़ खेल का प्रदर्शन किया। जहां दोनों ने पावरप्ले में 68 रन जोड़ दिए। शेफाली वर्मा ने 40 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके की मदद से 53 रन बनाए वहीं स्मृति मंधाना ने 84 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके और एक छक्के की मदद से 71 रन की शानदार पारी खेली। कप्तान मिताली राज ने भी अपना जलवा बिखेरा। जहां उन्होंने कप्तानी पारी खेलते हुए 84 गेंदों का सामना करते हुए 68 रन बनाए ।वहीं का 64 वां अर्धशतक की पारी रहा। इसके उपरांत बल्लेबाजी करने उतरी हरमनप्रीत ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन किया जहां उन्होंने चार चौके की मदद से 48 रन बनाए।
दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजी
दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजी की बात की जाए तो दक्षिण अफ्रीका ने जहां पहले के 10 ओवर में 68 रन दिए ।वहीं आखरी 10 ओवर में बेहद किफायती रहे और केवल 51 रन ही दिए ,जहां उन्होंने 4 विकेट चटकाए दक्षिण अफ्रीका की ओर से इस्माइल ने 10 ओवर में 42 रन देकर दो विकेट हासिल किए ।वहीं क्लास ने 8 ओवर में 38 रन देकर दो सफलता अर्जित की।
टूटे यह रिकॉर्ड
1.बतौर कैप्टन विश्व कप में 50 से अधिक सर्वाधिक बार स्कोर करने वाले प्लेयर की सूची में मिताली राज ने रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली है ।जहां मिताली राज और रिकी पोंटिंग ने 9 दफा 50 से अधिक का स्कोर बता और कप्तान विश्वकप में बनाया है।
2.विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरी प्लेयर बनी मिताली राज जिन्होंने विश्व कप में 1304 रन बनाया है। भारत की ओर से सर्वाधिक रन विश्वकप में बनाने वाली प्लेयर बन चुके हैं।
3.वूमेन विश्व कप में 13 दफा मिताली राज ने 50 से अधिक का स्कोर खड़ा किया जहां उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की हॉक्ले का रिकॉर्ड तोड़ दिया है जिन्होंने 12 बार वर्ल्ड कप में 50 से अधिक का स्कोर बनाया था।
4.भारत की ओर से शेफाली वर्मा सबसे कम उम्र की सलामी बल्लेबाज बनी जिन्होंने वह वर्ल्ड कप में अरशद की पारी खेली।
5.भारत की ओर से महिला विश्वकप में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना बने जिन्होंने 7 छक्के जड़े हैं अभी तक।
6.भारत के सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना महिला विश्वकप में 500 रन पूरे करने वाली भारत की ओर से पांचवी बल्लेबाज बनी / इससे पहले मिताली राज, हरमनप्रीत कौर, अंजुम चोपड़ा मंजू जैन नया कारनामा किया था।
7.महिला विश्व कप में सर्वाधिक बार सलामी बल्लेबाज की भूमिका मैं दूसरे पायदान पर पहुंची स्मृति मंधाना जिन्होंने 16 दफा भारत के लिए विश्व कप में ओपनिंग की है।







