आईपीएल 2022 का पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में विंटेज धोने एक बार फिर से देखने मिले . कप्तानी छोड़ चुके महेंद्र सिंह धोनी आपने पूर्व अवतार में दिखाई दिए ।जहां उन्होंने 38 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौके और एक छक्के की मदद से शानदार 50 रनों की नाबाद पारी खेली ।वहीं उन्होंने चेन्नई की ओर से इस सीजन का पहला अर्धशतक भी अपने नाम किया इसके साथ ही उन्होंने राहुल द्रविड़ के बड़े रिकॉर्ड को तोड़ दिया है जिसकी जानकारी आगे दी गई है।
आईपीएल में पचासा जड़ने वाले सबसे उम्रदार प्लेयर बने धोनी
गौरतलब है साल 2013 में राहुल द्रविड़ ने दिल्ली कैपिटल्स के विरुद्ध 40 साल 116 दिन की उम्र में अपना अर्धशतकीय पारी पूरी की थी। वहीं साल 2022 में धोनी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के विरुद्ध 40 साल 262 दिन की उम्र में अर्ध शतक लगाकर सबसे उम्रदराज प्लेयर बनने का गौरव हासिल कर लिया है।
कोलकाता के खिलाफ आखिरी 15 गेंदों में चेंज किया था धोनी ने गियर
कोलकाता नाइट राइडर्स पहले 25 गेंदों में महेंद्र सिंह धोनी ने मैच 15 रन बनाए इसके बाद उन्होंने अपना किया चेंज करते हुए आखिरी के 13 गेंदों पर 35 रन बना लिए।
आईपीएल सीजन के एक ओपनर में 50+ रन बनाने वाले विकेटकीपर
158* – केकेआर के लिए ब्रेंडन मैकुलम, 2008
54 – एडम गिलक्रिस्ट बनाम केकेआर, 2010
50* – एमएस धोनी बनाम केकेआर, आज
चेन्नई सुपर किंग्स की पारी
टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही । जहां ऋतुराज को उमेश यादव ने 0 रन पर आउट किया । रोबिन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 21 गेंदों का सामना करते हुए 28 रन बनाए।रायडू ने पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से 15 रनों पर वह रन आउट हुए। चेन्नई सुपर किंग्स के नए कप्तान रविंद्र जडेजा ने 28 गेंदों पर 26 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली ,वही महेंद्र सिंह धोनी ने 38 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौके और एक छक्के की मदद से शानदार 50 रन बनाए।
कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजी
नाइट राइडर्स की गेंदबाजी की बात की जाए तो शुरु से ही गेंदबाजी में पैनापन नजर आ रहा था। उमेश यादव ने 4 ओवर में 20 रन देकर दो विकेट चटकाए वहीं वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 23 रन देकर एक सफलता अर्जित की रसल को भी एक सफलता हासिल की।
कोलकाता की बल्लेबाज़ी
कोलकाता की और से रहाणे ने शानदार 44 रन 38 गेंद पर बनाये । बिलिंग्स ने 22 गेंद पर 25 और राणा ने 21 रनों का योगदान दिया । चेन्नई की और से ब्रावो ने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट हासिल किये वहीँ सेंटनेर ने 4 ओवर में 31 रन देकर 1 सफलता हासिल की ।







