IND vs SA:  मैन ऑफ द सीरीज बने सूर्यकुमार ने कहा ” नंबर 4 पर कार्तिक की ऐसी बैटिंग देख मेरी पोजीशन पर मंडराने लगा है खतरा”

0
116
views
IND vs SA: Man of the series Suryakumar said,
PC: BCCI

India vs South Africa, 3rd T20I:  दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच द्विपक्षीय t20 श्रृंखला का तीसरा और आखिरी मुकाबला दक्षिण अफ्रीका ने 49 रनों से जीत कर इस श्रृंखला से विदाई ली। हारने के बावजूद भारतीय टीम ने श्रृंखला पर 2-1 से कब्जा किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट पर 227 रन का  स्कोर खड़ा किया जिसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 178 रनों पर सिमट गई.

श्रृंखला में भारत की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर है सूर्यकुमार यादव

भारत की ओर से श्रृंखला में सूर्य कुमार यादव ने सर्वाधिक 119 रन बनाए जहां उन्होंने तीन मैच की तीन पारियों में 59.50 की औसत से 119 रन बनाए जहां उनका स्ट्राइक रेट 195.08 का रहा।  जहां उन्होंने 10 चौके और 9 छक्के इस सीरीज में लगाएं।

सूर्य कुमार बने मैन ऑफ द सीरीज (man of the series Surya Kumar Yadav)

IND vs SA: Man of the series Suryakumar said, "Seeing such batting of Karthik at number 4, my position is in danger"
PC: BCCI

सुर कुमार यादव को मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया जहां उन्होंने कुल 119 रन 3 मैच की तीन पारियों में बनाए थे वह इसके लिए उन्हें एक ट्रॉफी के साथ ढाई लाख रूपए इनामी राशि भी दी गई।

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में सूर्य कुमार ने कहा यह बात

IND vs SA: Man of the series Suryakumar said, "Seeing such batting of Karthik at number 4, my position is in danger"
PC: BCCI

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में मुरली कार्तिक द्वारा पूछे जाने पर सूर्यकुमार यादव ने कहा की चुकी दिनेश कार्तिक ने कुछ मैचों से अधिक गेंदे नहीं खेली थी इसलिए उन्हें मौका देने के लिए रोहित शर्मा ने कार्तिक को चौथे नंबर पर उनकी जगह बल्लेबाजी करने के लिए भेजा था। सूर्यकुमार ने यह भी कहा की वे चाहते थे कि दिनेश कार्तिक और वे लंबी साझेदारी निभाए और कार्तिक एंकर की भूमिका अदा करें लेकिन ऐसा होना पाया। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि जिस अंदाज में दिनेश कार्तिक बल्लेबाजी कर रहे थे उन्हें चौथे नंबर की पोजीशन उनकी खतरे में दिखाई देने लग गई है।

मुरली कार्तिक ने सूर्यकुमार (Surya Kumar Yadav)से यह भी पूछा कि अब अपने करियर के बेस्ट फॉर्म में है लेकिन आपने ऑस्ट्रेलिया की सरजमी पर मैच नहीं खेला है तो उसके लिए आपने किस तरह की तैयारी की है ? इसका जवाब देते हुए सूर्यकुमार यादव ने कहा कि अभी मैंने इसके बारे में अधिक से नहीं सोचा है, लेकिन यह जरूर चैलेंजिंग होगा।

गौरतलब है कि तीसरे एवं आखरी मुकाबले में रोहित शर्मा ने सूर्यकुमार की जगह चौथे नंबर पर दिनेश कार्तिक को बल्लेबाजी करने के लिए भेजा जहां दिनेश कार्तिक ने ताबड़तोड़ 21 गेंदों पर चार चौके और चार छक्के की मदद से 46 रनों की पारी खेली थी।

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here