भारतीय महिला टीम और इंग्लैंड की महिला टीम के बीच आईसीसी चैंपियंस मैच का दूसरा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच कैंडबरी में खेला जा रहा है ।जहां इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान एमी जोंस ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया ।वही बल्लेबाजी करने उतरी भारत के सलामी प्लेयर स्मृति मंधाना ने 51 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और एक छक्के की मदद से 40 रन बनाए एवं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 3000 रन पूरे करने वाली भारत की ओर से तीसरे प्लेयर बनी इसके साथ ही उन्होंने विराट कोहली धवन शर्मा जैसे दिग्गज प्लेयरओं की खास क्लब में भी एंट्री करी है जिसकी जानकारी आगे दी गई है।
पिछले मैच में 91 रन और इस मैच में जड़ा 40 रन

इंग्लैंड के विरुद्ध पिछले मुकाबले में स्मृति मंधाना ने 91 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी ,वही दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में इंग्लैंड के खिलाफ स्मृति मंधाना ने 51 गेंदों का सामना करते हुए 78 के स्ट्राइक रेट से 4 चौके और एक छक्के की मदद से शानदार 40 रन बनाए और एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच करियर में अपना 3000 रन भी पूरा किया ।भारत की ओर से तीसरी ऐसी प्लेयर बनी जिन्होंने 3000 रन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में पूरे हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड हरमनप्रीत कौर और मिताली राज के नाम था।
सोफ़ी ने चटका या स्मृति का विकेट
स्मृति मंधाना 10 रन से अपने अर्धशतकीय पारी से चुकी जहां 40 के स्कोर पर सोफी ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट कराया। अलग यह स्मृति मंधाना ने डीआरएस की अपील की लेकिन गेंद को विकेट हिटिंग करते हुए पाया गया।
सबसे कम पारियों में पूरे किए 3000 वंडे रन

किसी भी भारतीय द्वारा तीसरा सबसे तेज 3000 रन पूरे करने वाले प्लेयर बनी स्मृति। जहां उन्होंने 3000 रन पूरे करने के लिए केवल 76 परियां लीं।
केवल 3 भारतीय प्लेयर ने पूरे किए हैं वंडे में 3000 रन
भारतीय महिला टीम की बात की जय तो केवल 3 प्लेयर नहीं एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 3000 रन का आंकड़ा पार किया है ।जिसमें मिताली राज ने 211 पारियों में 7805 रन बनाए ,हरमनप्रीत ने 103 पारियों में 3175 रन बनाए वहीं स्मृति मंधाना ने 76 पारियों में 3023 रन का आंकड़ा पार किया।
विराट और धवन के स्पेशल क्लब में हुए शामिल
किसी भी भारतीय प्लेयर द्वारा सबसे कम पारियों में 3000 रन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में पूरे करने वाले टॉप 3 की सूची में शिखर धवन टॉप पर हैं जो उन्होंने 72 पारियों में 3000 रन पूरे किए थे ,वहीं दूसरी पायदान पर विराट कोहली है जिन्होंने 75 पारियों में एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 3000 रन पूरे किए थे ,वहीं 76 पारियों में स्मृति मंधाना ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में अपने 3000 रन पूरे किए और इस स्पेशल क्लब का हिस्सा बनीं।







