IND vs ENG semifinal 1: स्मृति मांधना ने रचा इतिहास 23 गेंद में जड़ा CWG का सबसे तेज अर्धशतक, ENG को दिया जीत के लिए 165 रन टारगेट

0
165
views
IND vs ENG semifinal 1: Smriti Mandhana created history by CWG's fastest half-century in 23 balls, gave ENG a target of 165 runs to win
Pc: BCCI women/Twitter

भारत और इंग्लैंड (India vs England  1st SemiFinal) के बीच कॉमन वेल्थ गेम का पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। जहां भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। भारत ने जीत के लिए इंग्लैंड के सामने 165 रन की कठिन लक्ष्य रखा है । वहीँ बल्लेबाज़ों ने अपना काम कर दिया वहीँ अब भारतीय गेंदबाज़ो पर सब दारोमदार है । इस मैच में जीत के साथ भारतीय टीम फाइनल में प्रवेश कर सकती है । वहीँ भारत की ओपनर स्मृति (Smriti Mandhana)ने भी सेमीफइनल मुकाबले को यादगार बना दिया है । जहाँ उन्होंने 23 गेंद में ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेल इतिहास रच दिया है । आगे खबर विस्तार से ।

पावर प्लेयर में स्मृति और शैफाली ने किया कमाल

PC: BCCI Women/Twitter

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया वहीँ पावर प्ले में शैफाली और स्मृति ने धाकड़ खेल का प्रदर्शन करते हुए शानदार 64 रन बोर्ड पर लगा दिए । जहाँ स्मृति ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए महज 23 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर इतिहास रच दिया ।

कॉमन वेल्थ गेम में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड

कॉमन वेअथ गेम में स्मृति ने इतिहास रचे हुए महज 23 गेंद में अर्धशतक ठोककर  सबसे तेज अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया । वहीँ स्मृति ने अपनी पारी में कुल 32 गेंद में 8 चौके और 3 छक्के की मदद से 61 रन की पारी खेली । जहाँ उनका स्ट्राइक रेट 190 का रहा ।

T20Is में भारत के लिए सबसे तेज़ पचास रन बनाने वाले खिलाड़ी

23 गेंदें – स्मृति मंधाना बनाम इंग्लैंड, आज
24 गेंदें – स्मृति मंधाना बनाम न्यूजीलैंड, 2019
25 गेंदें – स्मृति मंधाना बनाम इंग्लैंड, 2018

जेमिमा, हरमनप्रीत भी छाई

IND vs ENG semifinal 1: Smriti Mandhana created history by CWG's fastest half-century in 23 balls, gave ENG a target of 165 runs to win
PC: BCCI Women/Twitter

जेमिमा और हरमनप्रीत ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन किया और अंत तक भारतीय टीम के रन रेट को संतुलित बनाये रखने का काम किया । जहाँ जेमिमा ने 31 गेंद में 7 चौके की मदद से 44 रन की पारी खेली वहीँ कप्तान हरमनप्रीत के बल्ले से 20 रन निकले । जहाँ उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और 1 छक्का जड़ा । दीप्ति  शर्मा ने 20 रन का अहम् योगदान दिया ।

इंग्लैंड ने किया 7 गेंदबाज़ों का इस्तिमाल

भारतीय खिलाडियों ने जमकर इंग्लैंड के गेंदबाज़ो की कुटाई की जहाँ आलम यह रहा की इंग्लैंड ने कुल 7 गेंदबाज़ों का इस्तिमाल किया । इंग्लैंड की ओर से सबसे सफल गेंदबाज़  केम्प रहीं जिन्होंने 3 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट चटकाए । ब्रंट को एक और स्कीवर को एक सफलता हाथ लगी ।

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here