IND vs ENG: हार्दिक-पंत का धमाल, IND 5 विकट से बना चैंपियन, टूटे 13 रिकॉर्ड, इसे मिला अवार्ड 

0
197
views
IND vs ENG: Hardik-Pant's performance, IND became champion by 5 wickets, 13 records broken, got the award
PC: BCCI

भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की सीरीज का जहाँ आगाज भारतीय टीम ने 10 विकटों की जीत के साथ किया था वहीँ अंत 5 विकटों से जीत के साथ कर सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया है। यह नया भारत है घर में घुसकर हराता है । ऋषभ पंत के (125*) और हार्दिक (71) की जोड़ी ने भारतीय टीम को चैंपियन बना दिया ।

जहाँ शतकवीर ऋषभ पंत ने जो रूट के ओवर में विजयी चौका लगाकर 8 साल बाद इंग्लैंड की सरजमीं पर वनडे जीतने का भारत का सपना फिर से पूरा किया ।टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते  हुए मेजबान टीम इंग्लैंड  259 रन पर सिमट गई ।जिसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी  टीम इंडिया ने 42.1 ओवर में पांच विकेट पर 261 रन बनाकर मैच को अपने नाम किया ।

मैच का लेखा जोखा

इंग्लैंड की और से बटलर ने सर्वाधिक 60 रन की पारी खेली । इंग्लैंड ने अपने 4 विकेट 74 रन पर खो दिए थे इसके बाद मोइन और बटलर ने पांचवें विकेट के लिए 75 रन की साझेदारी निभाई । इसके ठीक बाद  बटलर और लियाम लिविंगस्टन के बीच छठे विकेट के लिए 49 रन की पार्टनरशिप ने इंग्लैंड का स्कोर 259 रन पर पहुंचाया ।

IND vs ENG: Hardik-Pant's performance, IND became champion by 5 wickets, 13 records broken, got the award
PC: BCCI

गनीमत रही की 37 वे ओवर की तीसरी और छठी गेंद पर हार्दिक ने बटलर और लिविंगस्टोन को चलता कर स्कोर बोर्ड पर लगाम लगाया ।लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के 4 विकेट 72 रन पर गिर गए थे । इसके बाद हार्दिक और पंत के बीच 133 रनों की जबरदस्त साझेदारी ने मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया । जहाँ विराट और रोहित 17-17 रन और सूर्यकुमार  16 रन पर आउट हुए थे।

भारत का स्कोर जब 205 रन था तब हार्दिक आउट हुए वहीँ जडेजा भी नै गेंद से परेशां हो रहे थे, तभी पंत ने चौके की बारिश कर दी और विली के एक ओवर में 5 चौके लगा दिए और भारत को जीत के करीब ला खड़ा किया ।

मैन ऑफ द मैच

ऋषभ पंत को मैन ऑफ द मैच के ख़िताब से नवाज़ा गया । जहाँ उन्होंने 113 गेंद पर 125 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली जहाँ उन्होंने कुल 16 चौके और 2 छक्के लगाए ।

मैन ऑफ द सीरीज

IND vs ENG: Hardik-Pant's performance, IND became champion by 5 wickets, 13 records broken, got the award

हार्दिक पंडया को मैन ऑफ़ द सीरीज के ख़िताब से नवाज़ा गया जहाँ उन्होंने बल्लेबाज़ी के साथ गेंदबाज़ी में शानदार प्रदर्शन किया और भारत को अहम् मैच में जीत दिलाने में बड़ा योगदान दिया । तीन मैच में हार्दिक ने 100  रन के साथ  हार्दिक ने 6 विकेट भी चटकाए ।

टूटे ये 13 रिकॉर्ड

1)भारत ने 3 मैचों की सीरीज को 2-1 से जीत, 8 साल के बाद इंग्लैंड को उसके घर में वनडे सीरीज में मात देने का रिकॉर्ड कायम किया ।

2)रोहित शर्मा इंग्लैंड में ODI और T20I दोनों सीरीज जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान हैं।

3)भारत से बाहर भारतीय WK द्वारा सर्वाधिक प्लेयर ऑफ़ द मैच अवार्ड्स लेने की लिस्ट में पंत दूसरे पायदान पर द्रविड़ के साथ आ गए हैं जहाँ 2 बार उन्हें मैन ऑफ़ द मैच के ख़िताब से नवाज़ा गया है । धोनी को सर्वाधिक 10 बार मैन ऑफ़ द मैच का ख़िताब भारत से बाहर देशों में मिला है ।

4)रोहित शर्मा इंग्लैंड में एकदिवसीय द्विपक्षीय श्रृंखला जीतने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बने। इनसे  पहले साल 1990  में अजहरुद्दीन, साल 2014 में धोनी तथा अब साल 2022 में  रोहित के अधीन भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है ।

IND vs ENG: Hardik-Pant's performance, IND became champion by 5 wickets, 13 records broken, got the award
PC: BCCI

5)लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय WK द्वारा सर्वोच्च पारी स्कोर की बात की जाये तो इंग्लैंड के खिलाफ 125 रन जड़ पंत दूसरे स्थान पर आ गया है । उनसे पहले 183* रन धोनी के थे जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ बनाये थे ।

6)वनडे में लक्ष्य का पीछा करते हुए सर्वाधिक शतकों बनाने वाली भारतीय विकेटकीपर की लिस्ट में पहला स्थान धोनी का है जिन्होंने 2 बार ऐसा कारनामा किया था, वहीँ अब पंत भी एक साथ के साथ दूसरे पायदान पर आ गए हैं ।

7)भारतीय WK जो टेस्ट और ODI प्रारूपों में शतक लगा चुके हैं उनसे धोनी के बाद ऋषभ भी जुड़ गए हैं ।

8)विजिटिंग स्पिनरों द्वारा इंग्लैंड में सर्वाधिक वनडे विकेट लेने वाले दूसरे प्लेयर बने जडेजा , जहाँ जडेजा ने कुल 30 विकेट अपने नामा किये हैं वहीँ पहले स्थान पर वार्नर 31wicket के साथ हैं ।

9)इंग्लैंड में भारत के लिए सबसे ज्यादा 5वीं विकेट वनडे साझेदारी

169 – धोनी/रैना (2011)
144 – धोनी/रैना (2014)
141 – ए जडेजा/आर सिंह (1999)
133 – हार्दिक/पंत (2022)*

10)लक्ष्य का पीछा करते हुए SENA देश में एक भारतीय WK द्वारा सर्वोच्च स्कोर टेस्ट और वनडे क्रिकेट में बनाने वाले प्लेयर पंत रहे जहाँ ऋषभ पंत ने टेस्ट में (इंग्लैंड में 114) और वनडे में  ऋषभ पंत ने (इंग्लैंड में 125) रन की पारी खेली ।’

12)एकदिवसीय मैच में 50 रन + 4 विकेट (भारतीय  प्लेयर)

श्रीकांत बनाम न्यूजीलैंड (1988)
सचिन बनाम ऑस्ट्रेलिया (1998)
गांगुली बनाम श्रीलंका (1999)
गांगुली बनाम ZIM (2000)
युवराज बनाम इंग्लैंड (2008)
युवराज बनाम आईआरई (2011)
हार्दिक बनाम इंग्लैंड (2022)*

13)ऋषभ पंत पहले भारतीय WK हैं जिन्होंने SENA देश में ODI चेज़ में शतक लगाया है।

14)हार्दिक पांड्या का बेस्ट बॉलिंग फिगर की बात की जाये तो टेस्ट , वनडे और टी 20 तीनों में उनका बेस्ट प्रदर्शन इंग्लैंड के खिलाफ ही रहा है ।

हार्दिक पांड्या की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी

5/28 बनाम इंग्लैंड (टेस्ट)
4/24 बनाम इंग्लैंड (वनडे)*
4/33 बनाम इंग्लैंड (टी20ई)

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here