वीडियो: ऋषभ पंत ने लगातार 5 गेंद पर 5 चौके लगाकर उड़ा दिए विली के होश, 1 ओवर में ठोक दिए 21 रन

0
107
views
Rishabh Pant blew Willie's senses by hitting 5 fours in 5 consecutive balls, hit 21 runs in 1 over

ऋषभ पंत इंग्लैंड के खेमें में अब जिनका नाम सबसे अधिक लिया जायेगा वे होंगे भारत के ऋषभ पंत । इंग्लैंड के गेंदबाज़ों के लिए खौफ का पर्याय बने ऋषभ पंत ने ताबड़तोड़ खेल का प्रदर्शन कर ना केवल चौके की बरसात कर डाली वहीँ  125 रनों की नाबाद पारी खेल भारत को फाइनल मुकाबले में 5 विकेट से जीत भी दिलवाई । यही नहीं मेनचेस्टर के मैदान पर दर्शकों के मनोरंजन का खास ख्याल रखते हए विली के ओवर में लगातार 5 चौके लगाकर मैच का मजा दुगुना कर दिया ।

मैच का लेखा जोखा

 Rishabh Pant blew Willie's senses by hitting 5 fours in 5 consecutive balls, hit 21 runs in 1 over
PC: BCCI

ऋषभ पंत की आतिशी नाबाद 125 रन के दम और हार्दिक के शानदार 71 रनो की पारी की बदौलत भारत ने  इंग्लैंड के पंजे से मैच को निकलकर 5 विकेट से मैच को जीत लिया ।ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर ऋषभ के चौथे और छक्के की गावव बने दर्शकों का खूब मनोरंजन पंत और हार्दिक ने करवाया ।

इग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 45.5 ओवर में 259 रन पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 42.1 ओवर में 5 विकेट पर 261 रन बनाकर मैच को अपने नाम किया ।

हार्दिक ने दिखाया दम

हार्दिक ने जहाँ गेंदबाज़ी में 4 विकेट हासिल किया वहीँ बल्ले से शानदार और धैर्य के साथ खेलते हुए 71 रनों की सधी हुई पारी खेली । जहाँ उन्होंने 10 चौके की मदद से 55 गेंद पर 71 रन बनाये और मैच को जीतने में भारत के लिए अहम् योगदान किया ।

ऋषभ पंत का कहर

ऋषभ पंत कब क्या करेंगे ये किसी को नहीं पता इस बात पर फोकस करते हुए हार्दिक उनसे बार बार बात कर रहे थे, जहाँ वे उन्हें समझा रहे थे की कुछ भी वे नया नहीं करेगें वे आराम से खेल को आगे बढ़ायेगें और एक-ek रन लेकर स्ट्राइक रोटेट करते रहेगें ।

 Rishabh Pant blew Willie's senses by hitting 5 fours in 5 consecutive balls, hit 21 runs in 1 over
PC: ESPN

वहीँ हार्दिक के आउट होने का बाद ऋषभ पंत का स्वभाविक रूप सामने आया और फिर से वे ताबड़तोड़ रन बनाने लगे । जहाँ उन्होंने पहले अपना शतक पूरा किया फिर विली को आड़े हाथों लिया ।

विली के उड़ा दिए होश

विली ने सोचा नहीं होगा की ऋषभ पंत अचानक टॉप गियर में बल्लेबाज़ी करने लग जायेगें । जहाँ पारी की 42वें ओवर में विली को ऋषभ पंत ने रिमांड पर लिया और विली के 7 वे ओवर में 21 रन ठोके । जहाँ ग्राउंड के हर दिशा में उन्होंने शॉट खेले ।

ओवर  शॉट 
41.1 मिड ऑफ के ऊपर से चौका
41.2 स्क्वायर लेग की ओर चौका
41.3 एक्स्ट्रा कवर की दिशा में चौका
41.4 फाइन की दिशा में पुल शॉट जड़ चौका
41.5 हाफ वॉली पर चौका
41.6 मिडविकेट पर 1 रन

 

 

वीडियो 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here