IND vs BAN 1st Test: वनडे सीरीज में मिली 2-1 से हार के बाद अब टीम इंडिया के दिमाग में एक ही चीज चल रहे है वो है बदला ।भारत-बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट मैचों की श्रृंखला का आगाज 14 दिसंबर से हो रहा है। यह श्रृंखला कई मायनों में अहम होगा जहाँ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में टॉप में जगह बनाने के लिए भारतीय टीम को जीत और जीत पर फोकस करना होगा । वहीँ रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम के कप्तान केएल राहुल ने बड़ा बयान दिया है।
केएल राहुल ने टेस्ट मैच को लेकर अपनी और टीम, की रणनीति के लिहाज से बातचीत करने के दौरान यह साझा किया की ‘TEAM आक्रामक रवैया को अपनाएगी । बांग्लादेश की टीम को कोई भी मौका देती इस बार भारतीय टीम नज़र नहीं आएगी ।
राहुल का मन्त्र आक्रमक होगा रवैया

टेस्ट मैच से पूर्व प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कप्तान केएल राहुल ने साझा किया की टेस्ट चैम्पियनशिप में भारतीय टीम को आगे जाने के लिए टीम को आक्रामक अप्प्रोच रखना होगा खेलना होगा। जहाँ टीम को क्वालीफाई करने के लिए भारतीय टीम को अपना बेस्ट और आक्रामक रणनीति पर काम करना होगा ।
पंत-पुजारा को लेकर राहुल ने दिया ये बयान

इस सीरीज से जुड़े पुजारा और हाल में खबर फॉर्म से जुंझ रहे ऋषभ पंत पर भी लोकेश राहुल ने बड़ा बयां देते हुए कहा की पुजारा टीम के उपकप्तान होंगे । जहाँ उन्होंने यह भी साफ़ किया की किसी भी पद के लिए क्या मापदंड और समीकरण होता है उन्हें नहीं पता लेकिन लेकिन कोई पद मिलने पर अच्छा अनुभव होता है । पन्त और पुजारा दोनों भारतीय टीम के बेहद मुख्य अहम खिलाड़ी हैं ।भारत और बांग्लादेश के बीच अब तक कुल 11 टेस्ट मैच खेले गए हैं जहाँ 11 मैचों में से भारत ने 9 मैच में जीत दर्ज किया है, जबकि 2 मैच ड्रा रहे हैं।
पहले टेस्ट के लिए टीमें
भारत की टीम
केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा (उप कप्तान),, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज,विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), केएस भरत (विकेटकीपर) उमेश यादव, अभिमन्यु ईश्वरन, नवदीप सैनी, सौरभ कुमार, जयदेव उनादकट।
बांग्लादेश की टीम
शाकिब अल हसन (कप्तान) महमूदुल हसन,मेहंदी हसन मिर्जा, शरीफुल इस्लाम, यासिर अली, ताइजुल इस्लाम, लिट्टन दास, खालिद अहमद, नजमुल हुसैन शंटो, नूरुल हसन, इबात हुसैन, मोमिनुल हक़, ज़ाकिर हसन, मुश्फिकुर रहीम, तस्कीन अहमद, रहमान रजा, अनामुल हक।







