India vs Australia, 2nd Test:भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली में खेला जा रहा है । इस मुकाबले में भारतीय टीम टॉस हार चुकी है ,जहां टॉस जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बल्लेबाजी का चुनाव किया है ।वहीं मजे की बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम केवल एक तेज गेंदबाज को लेकर उतरे हैं ।वहीं भारतीय टीम में भी एक बड़ा बदलाव हुआ है जहां सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को जगह दी गई है। भारतीय टीम की गेंदबाजी की शुरुआत मोहम्मद शमी ने की जानू ने अपने पहले ही ओवर में विकेट चटकाए लिया था लेकिन डीआरएस लेकर वार्नर ने खुद को आउट होने से बचा लिया। जहाँ पहले ही ओवर में शमी ने तहलका मचा दिया था ।
भारतीय टीम में हुआ एक बड़ा बदलाव
भारतीय टीम में सूर्यकुमार की जगह श्रेयस को जगह दी गई । जहां एक बड़े बदलाव के साथ भारत उतरा है। जहां डेब्यू के ठीक बाद सूर्यकुमार को ड्रॉप किया गया। वहीं एनसीए से श्रेयस वापसी कर चुके हैं। वहीं पुजारा जो की 100 वा टेस्ट मैच खेल रहे हैं जहाँ ऐसा करने वाले वह 13 वे भारतीय बल्लेबाज़ बने ,उन्हें सुनील गावस्कर ने सम्मानित किया जहां उनकी पत्नी पूजा और उनके पिता भी इस मौके पर मैदान पर थे।
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।
ऑस्ट्रेलिया केवल एक तेज गेंदबाज के साथ उतरे
ऑस्ट्रेलिया की ओर से केवल एक तेज गेंदबाज उतरे हैं। जहां कमिंस केवल एकमात्र तेज गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेल रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया की Playing 11 में सिर्फ एक तेज गेंदबाज़
उस्मान ख्वाजा, डेविड वॉर्नर, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लायन, टॉड मर्फी, मैथ्यू कुहनमैन।
पहले ही ओवर में शमी ने कर दिया था काम तमाम

मोहम्मद शमी की पहले ओवर की पांचवी गेंद पर मोहम्मद शमी की सटीक लेंथ डिलीवरी पर वार्नर चूक कर बैठे और गेंद सीधी उनके पैड पर जा लगी। जहां अंपायर नितिन मेनन ने तुरंत उंगली उठाकर वार्नर को आउट करार दिया, लेकिन वार्नर ने तुरंत डीआरएस की अपील की, जहां थर्ड अंपायर के पास निर्णय गया वहीं अल्ट्रा एज में स्पाइक्स साफ दिखाई दी और वार्नर का डीआरएस लेना सफल रहा और वार्नर को नॉट आउट घोषित किया गया। जहां पहले ही ओवर में डेविड वार्नर बाल बाल बचे।







