India vs Australia, 2nd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे चौथे और निर्णायक टेस्ट मैच में लोकेश राहुल की जगह आए शुभमन गिल ने लोकेश राहुल की जगह पर अब चिंता बढ़ा दी है। जहां नागपुर टेस्ट और दिल्ली टेस्ट में फ्लॉप होने की टीम इंडिया ने बड़ा कदम उठाते हुए पहले वाइस कैप्टेंसी से लोकेश राहुल को अलग किया फिर प्लेइंग XI से ही उन्हें जुदा कर दिया। हालाकि यह तय था की लोकेश राहुल उस फॉर्म में भी नहीं हैं जिस फॉर्म के लिए जाने जाते हैं। वहीं चौथे टेस्ट के दौरान एक अजीब घटना मैदान के बाहर पविलियन में देखने मिली जहां लोकेश राहुल आइस पैक को हाथ में बंधे नजर आए। जहां पहले ही उन्हें। आराम मिल चुका है तो वो आइस पैक हाथ में क्यों लगाए बैठे थे। खबर आगे विस्तार से।
क्या बैठे बैठे लोकेश राहुल हो गए हैं चोटिल?
आपको बता दें की लोकेश राहुल इंदौर टेस्ट और अब अहमदाबाद टेस्ट में अपनी जगह बचा पाने में कामयाब नहीं हुए। सोने पर सुहागा तब हुआ जब शुभमन ने शतक ठोक कर लोकेश राहुल के लिए अब प्रवेश द्वार को लगभग बंद सा कर दिया है। वहीं अहमदाबाद टेस्ट के दौरान कैमरा मैन ने एक झलकी दिखाई जहां लोकेश राहुल आइस पैक को अपने हाथो पर बंधे नजर आए । जहां उनका ice pack लगाकर बैठना कई सवाल खड़े करता है।
क्या लोकेश राहुल हैं चोटिल !

वैसे तो बीसीसीआई ने कोई भी चोट की पुष्टि लोकेश राहुल को लेकर नहीं की है। ना ही कोई अपडेट बीसीसीआई की तरफ से आया है लेकिन लोकेश राहुल का आइस पैक लगाएं रखना कई सवालों को जन्म देता है। आपको बता दें की आइस पैक का इस्तेमाल प्लेयर सूजन को कम करने के लिए अक्सर प्लेयर करते हैं।
2/1 से भारत ने बनाई हुई है बढ़त
गौरतलब है की बॉर्डर गावस्कर कप में भारतीय टीम ने श्रृंखला में 2-1 की बढ़त हासिल की है वहीं अमदाबाद का टेस्ट रोमांचक दिशा में बढ़ रहा है .आपको बता दें कि लोकेश राहुल ने नागपुर दिल्ली के टेस्ट में खेले गए दो मुकाबले में 38 रन बनाए थे उनका सर्वाधिक स्कोर 20 रन का रहा था। इसके बाद उनकी जगह गिल को दी गई ।







