India vs Australia, 4th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे चार मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी टेस्ट अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अब अपने अंतिम पड़ाव पर आता दिखाई दे रहा है। वहीं इस सीरीज से पहले अचानक ऋषभ पंत चोटिल हुए और जिसकी वजह से उन्हें सीरीज से बाहर होना पड़ा। वहीं ईशान किशन और भरत को भारतीय स्क्वाड में जगह मिली हालाकि केएस भरत को पूरे चार टेस्ट खेलने का स्वभाग्य मिला।
हालाकि अपने बल्ले का जौहर और दिलचस्प अंदाज केवल आखिरी टेस्ट मैच में ही दिखा पाए वहीं अक्रमक अंदाज और उनका बेबाक रुख ऋषभ पंत की याद दिला गया। जहां उन्होंने कैमरून ग्रीन को आगे हाथों में लेते हुए जबरदस्त ठुकाई कर दी। आगे खबर विस्तार से।
केएस भरत की जबरदस्त पारी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे चौथे टेस्ट के पहले पारी में बल्लेबाजी करने आए केएस भरत ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और 88 गेंदों पर 44 रन की पारी खेली हालांकि वे 6 रन से अपनी अर्धशतकीय पारी से चुके लेकिन उन्हें अपनी छोटी और विस्फोटक पारी से सभी का दिल जीता है जहां उन्होंने दो चौके और तीन जबरदस्त छक्के लगाए।
134 वे ओवर में कमरून ग्रीन की सिखाया सबक
पारी का 134 ओवर करने आए कैमरून ग्रीन को भारत ने आड़े हाथों लिया जहां उनके शॉर्ट गेंद को भरत ने डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग की दिशा में दर्शकदीर्घ में पहुचाकर छक्का अर्जित किया। वहीं चौथी गेंद फिर से कैमरून ग्रीन ने शॉर्ट गेंद बाउंसर डाली जहां एक बार फिर से लॉन्ग लेग की दिशा में भरत ने उसे सीमा रेखा के बाहर भेज छक्का अर्जित किया। वहीं पांचवीं गेंद पर फिर भरत ने गेंद को डीप प्वाइंट की दिशा में चौके के लिए भेजा। जो कि नो बाल रहा । वहीं अगली गेंद भी ग्रीन की नो बॉल रही जहां केवल 2 गेंद पर भारत ने 18 रन जोड़ दिए।
हालांकि नाथन लायन के अगले ही ओवर में भरत थोड़ा शॉट खेलने की भावना में बह गए और हैंडस्कॉम्ब ने उनका कैच 44 के स्कोर पर लिया लेकिन जिस अंदाज में उन्होंने बल्लेबाजी की ऋषभ पंत की याद ताजा कर दी।
वीडियो
ICYMI – @KonaBharat dispatched the short balls from Cameron Green into the stands.
Live – https://t.co/KjJudHvwii #INDvAUS @mastercardindia pic.twitter.com/FSAXCiCPNr
— BCCI (@BCCI) March 12, 2023







