भारत और अफगानिस्तान के बीच एशिया कप 2022 के सुपर 4 का पांचवा मुकाबला दुबई के मैदान पर खेला गया जहां इस मैच में भारत ने अफगानिस्तान को 101 रनों से रौंदकर एशिया कप 2022 से विदाई ली। इस मुकाबले के स्टार रहे विराट कोहली और गेंद से भुवनेश्वर कुमार रहे। जहां भुवनेश्वर कुमार ने 4 रन देकर 5 विकेट हासिल किए वहीं विराट कोहली ने 61 गेंद में 122 रनों की आतिशी पारी खेली जहां उन्होंने 12 चौके और 6 छक्के जड़े। 1021 दिनों के बाद विराट कोहली के बल्ले से शतक निकलने से जहां सारा देश खुश हुआ वहीं विराट कोहली ने मैच खत्म होने के दौरान अफगानिस्तान के गेंदबाजी कोच पाकिस्तान के उमर गुल को गले लगाकर दिल जीत लिया। जहां ।इसके बाद पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से एक के बाद एक प्लेयर्स और पूर्व प्लेयर्स के बधाई का सिलसिला जारी हो गया।
उमर गुल को विराट कोहली ने लगाया गले

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज उमर गुल को मैच के अंत में शिष्टाचार भेंट के दौरान विराट कोहली ने गले से लगाया। जय साबित करता है कि विराट कोहली बुधवार क्रिकेटर एवं बतौर इंसान बड़े ही आला दर्जे के प्लेयर हैं। विराट ने जहां खेल भावना को जागते हुए पड़ोसी मुल्क को पैगाम भी दिया गाया है की खेल एक देश को जोड़ने का काम करती है ना की तोड़नी की। इसके बाद पाकिस्तान प्लेयर्स के बधाई का सिलसिला बदस्तूर शुरू हो चुका है।
कोहली ने खेली विराट पारी

कोहली ने 61 गेंद पर 122 रनों की आतिशी पारी खेली जहां उन्होंने 12 चौके और 6 छक्के जड़े, यही नहीं विराट कोहली ने 200 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और टी 20 I क्रिकेट में भारत की ओर से सर्वाधिक निजी स्कोर बनाने वाले प्लेयर बने। जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
पाकिस्तान पूर्व प्लेयर्स ने दी विराट को बधाई।
पाकिस्तान की ओर से वहाब रियाज, कामरान अकमल, शोएब अख्तर, वकार यूनिस, इमाद वसीम, मोहम्मद आमिर सभी ने विराट कोहली की शतक पर उन्हें बधाइयां दी और खेल भगवान का परिचय दिया।
Form is temporary…Class is permanent. Always love watching @imVkohli playing..what a brilliant 💯 you are a real king 👍
— Kamran Akmal (@KamiAkmal23) September 8, 2022
कामरान अकमल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया की फॉर्म अस्थाई होता लेकिन क्लास स्थाई, देखकर अच्छा लगा । आप किंग हैं।
so finally wait is over great 💯 by king kohli
— Mohammad Amir (@iamamirofficial) September 8, 2022
मोहम्मद आमिर ने लिखा की आखिरकार इंतजार की घड़ी समाप्त हुई, शानदार शतक किंग कोहली
Cricket looked incomplete without @imVkohli scoring runs. Good to see the Run machine back. Enjoyed the Kohli show 👏🏼👏🏼 #INDvAFG
— Wahab Riaz (@WahabViki) September 8, 2022
वहाब रियाज ने लिखा की विराट के बिना क्रिकेट पूर्ण नहीं हो सकती, रन मशीन को वापसी करता देख अच्छा लगा।
The best player on the planet is back @imVkohli #GOAT𓃵
— Imad Wasim (@simadwasim) September 8, 2022
इमाद वसीम ने सोशल मीडिया पर लिखा की इस ग्रह का सबसे शानदार प्लेयर की हुई वापसी ।
Form is temporary Class is permanent. Inning of dominance by @imVkohli Great to see him back at his Best #AsiaCup2022 #INDvsAFG pic.twitter.com/yYw53DCNom
— Waqar Younis (@waqyounis99) September 8, 2022
वाकर यूनिस ने लिखा की फॉर्म अस्थाई होती है और क्लास स्थाई विराट आपकी वापसी देख अच्छा लगा।
शोएब अख्तर ने कहा की मैं विराट उनके दोस्त एवम उनके परिवार को बधाई देने चाहता हूं। यह वाकई शानदार है।







