PAKVSNZ: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची स्टेडियम में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लेथम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 449 रन बनाए इसके जवाब में पाकिस्तान ने खबर लिखे जाने तक अपने 4 विकेट 264 रन पर खो दिए हैं। जहां शान मकसूद 20 रन, अब्दुल्ला शफीक 19 रन, बाबर आज़म 20 और इमाम 83 रन बनकर आउट हुए । वहीँ इमाम अपने शतक से चूक गए हैं । जहाँ टीम सऊदी ने उनका काम तमाम कर दिया । जहाँ अच्छा खेल रहे इमाम उल हक 17 उन शतक से चूक गए ।
न्यूजीलैंड की पारी
न्यूजीलैंड ने दूसरे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 131 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर न्यूजीलैंड ने 449 रन बनाए जहाँ डेवोन कॉनवे 122, टॉम ब्लंडेल ने 51 एवं हेनरी 68 रनों का योगदान दिया वहीं अजाज पटेल ने 35 रन जोड़े।
पाकिस्तान ने गवाई अपने 4 विकेट
449 का पीछा करने उतरी पाकिस्तान ने खबर लिखे जाने तक 84 ओवर में 269 रन पर 4 विकेट खो दिए हैं जहां अब्दुल्ला शफीक 32 गेंदों पर चार चौके की मदद से 19 रन बनाकर हेनरी का शिकार बने तो दूसरी ओर शान मकसूद 11 गेंदों पर चार चौके से 20 रन बनाकर एजाज पटेल के हाथों आउट हुए , वहीँ बाबर आज़म 20 रन पर रन आउट हो गए । 17 रन से शतक से दूर पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज़ इमाम उल हक टीम सऊदी की रफ़्तार से भरी गेंद का शिकार हो गए ।
टीम साउदी की गेंद पर इमाम उल हक को लगा झटका
पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज़ इमाम उल हक 17 रन से शतक से चूक गए । न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में 83 रनों के स्कोर पर इमाम आउट हो गए । जहाँ 60वें ओवर में टीम साउदी की चौथी गेंद पर इमाम ऑफ साइड की गेंद पर चौका जड़ना चाहे लेकिन वह शॉट कहने में देर कर बैठे और गेंद बल्ले का किनारा लेते हुए सीधे विक्केत्कीपर के हाथों में गई । जहाँ कीपर टॉम ब्लंडेल ने जबरदस्त कैच ने इमाम की पारी का अंत कर दिया ।
वीडियो
*💥 WICKET:* 🎯 🎳 Pakistan 🇵🇰 182/4 (59.5)
Imam-ul-Haq c †Blundell b Southee 83 (165)
Southee 11.5-3-34-1 🔰#PakvsNZ #Imamulhaq pic.twitter.com/lyyl6Vq4WK— Waqas Gujjar (@Gujjar_54) January 4, 2023







