IND vs SL: इस वजह से हार्दिक ने दिया अक्षर पटेल को आखिरी ओवर, बताया क्या था मास्टर प्लान, जानिए आखिरी ओवर का रोमांच

0
69
views
IND vs SL: Because of this, Hardik gave the last over to Akshar, told the master plan
PC: TWITTER

भारतीय टीम ने हार्दिक की अगुवाई में नए साल का पहला मुकाबला श्रीलंका से 2 रन से जीत कर नए साल की  जबरदस्त शुरुआत की । टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 162 रन बनाये जिसके जवाबमे श्रीलंका की टीम 160 रन पर आउट हो गयी । इस जीत के साथ भारत ने इस 3 मैच में सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। वहीँ इस मैच में जहाँ रोमांचा और बढ़ा जब हार्दिक ने आखिरी ओवर अक्षर को थमा दिया ।

आखिरी 6 गेंद पर चाहिए थे 13 रन

श्रीलंका को आखिरी 6 गेंद  पर 13 रन चाहिए थे, लेकिन अक्षर पटेल ने कप्तान के इस निर्णय को सही साबित किया और टीम को 2 रन से जीत दिलाई ।

 पहली बॉल : वाइड

पहली बॉल:  एक रन आया।

दूसरी बॉल:  डॉट रही।

तीसरी बॉल: करुणारत्ने ने मिड-विकेट के ऊपर से छक्का  जड़ मैच को और रोमांचक बना दिया ।

आखिरी 3 बॉल पर 5 रन की जरूरत थी।

चौथी बॉल:  डॉट ।

पांचवीं बॉल: दो रन के चक्कर में  रजिथा रन आउट हुए लेकिन 1 रन श्रीलनका को मिला ।

अंतिम गेंद : अक्षर की ओवर द विकेट आकर गुड लेंथ गेंद पर  करुणारत्ने ने  मिड-विकेट पर शॉट खेला लेकिन हवाई शॉट नहीं खेल पाए और गेंद सीधी दीपक हुड्डा के हाथों में  गई। हुड्डा ने विकेटकीपर की ओर थ्रो किया और एक और रन आउट भारत को मिला और 2 रन से यह मैच श्रीलंका हार गई ।

 

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन  में हार्दिक ने दिया बड़ा बयां

IND vs SL: Because of this, Hardik gave the last over to Akshar, told the master plan
PC: TWITTER

हार्दिक ने साफ़ किया की वे भविष्य को देखते हुए टीम की प्रक्रिया पर काम कर रहे हैं जहाँ उन्होंने आखरी ओवर में अक्षर पटेल को देने पर यह साफ़ किया की ”  मैं इस टीम को मुश्किल हालात में डालकर अभयस्त करना चाहता हूँ  क्योंकि इससे हमें बड़े मैचों में अच्छा करने में मदद मिलेगी।” भारतीय टीम द्विपक्षीय स्तर पर बहुत अच्छे हैं और इस तरह हम खुद को चुनौती देने जा रहे हैं।

हार्दिक ने कहा की
“सच कहूं तो सभी युवा खिलाड़ियों ने आज हमें इस स्थिति से बाहर निकाला।  मैंने उन्हें (मावी) आईपीएल में अच्छी गेंदबाजी करते देखा है और मुझे पता है कि उनकी ताकत क्या है, बस अपने आप को बैक करो और हिट होने की चिंता मत करो।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here