ICC World Test Championship Final: टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए किरण मोरे ने बताया भारत की सबसे बड़ी कमजोरी

0
70
views
Kiran More World Cup test championship
ICC World Test Championship Final: टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है । जहाँ किरण मोरे ने भारतीय टीम को लेकर बड़ा बयांन साझा किया है ।

Kiran More World Cup test championship

हाइलाइट्स:

  • बीसीसीआई ने WTC फाइनल  के लिए टीम की घोषणा कर दी है ।
  • टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल साउथैम्पटन में न्यूजीलैंड और भारत के बीच 18 से 22 जून तक खेला जायेगा ।
  • इसके उपरांत भारत और इंग्लैंड के बीच 4 अगस्त से 14 सितम्बर के बीच 5 मैचो की टेस्ट श्रृंखला खेली जाएगी ।

 

भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज़ किरण मोरे ने वर्ल्ड टेस्ट क्रिकेट चैंपियनशिप से पहले अपनी चिंता ज़ाहिर की है । किरण मोरे के अनुसार न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले पहले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत के लिए उसके बल्लेबाजी चिंता का विषय बन सकती है ।

किरण मोरे की मानें तो भारत वर्ष 2020-21 में आयोजित बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के विरूद्ध जीतने में कामयाबी हासिल की थी,  लेकिन उस सीरीज में भी सर्वाधिक योगदान गेंदबाज़ों का रहा था।

गौरतलब है की भारत ने वर्ष 2020 में दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला न्यूजीलैंड के विरूद्ध  खेला था, उस सीरीज में भारतीय बल्लेबाज़ी के आंकड़े डराने वाले हैं । भारत का उच्चतम स्कोर महज 242 रन था ।rediff.com के साथ बातचीत के दौरान किरण मोरे ने वर्ल्ड टेस्ट क्रिकेट चैंपियनशिप से पहले भारतीय टीम की प्रमुख चिंताओं को उजागर करते हुए कहा है।

किरण मोरे ने कहा:

बल्लेबाजी भारतीय टीम की सबसे बड़ी कमजोर हमेशा से विदेशी धरती पर रही है। किरण मोरे ने कहा की विदेशी जमीन पर विस्फोटक अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए एकजुट प्रदर्शन करते हुए नहीं देखा है ।अगर आप देखें तो आंकड़े के अनुसार  भारतीय टीम को न्यूजीलैंड में हार का सामना करना पड़ा था । जहाँ बल्लेबाज़ी एक बड़ा मुद्दा बनकर उजागर हुआ था । ऑस्ट्रेलिया सरजमीं पर भी एक इकाई बनकर भारतीय टीम का प्रदर्शन हमें देखने के लिए नहीं मिला । एक साथ टीम के सभी प्लेयर्स ने अपना योगदान देने में कामयाब नहीं हुए । लिहाजा भारतीय टीम को कुछ प्लेयर्स पर खास रूप से निर्भर रहना पड़ा। जिसमें अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत शामिल थे ।

भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 

  1. रोहित शर्मा,
  2. शुभमन गिल,
  3. मयंक अग्रवाल,
  4. चेतेश्वर पुजारा,
  5. विराट कोहली (कप्तान),
  6. अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान),
  7. हनुमा विहारी,
  8. ऋषभ पंत (विकेटकीपर),
  9. आर अश्विन,
  10. रविंद्र जडेजा,
  11. अक्षर पटेल,
  12. वॉशिंगटन सुंदर,
  13. जसप्रीत बुमराह,
  14. इशांत शर्मा,
  15. मोहम्मद शमी,
  16. मोहम्मद सिराज,
  17. शार्दुल ठाकुर,
  18. उमेश यादव,
  19. केएल राहुल (फिटनेस क्लीयरेंस के बाद),
  20. ऋद्धिमान साहा (विकेट कीपर, फिटनेस क्लीयरेंस के बाद)

स्टैंडबाई खिलाड़ी:

  1. अभिमन्यु ईश्वरन ,
  2. प्रसिद्ध कृष्णा,
  3. अवेश खान,
  4. अर्जन नागवासवाला

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here