एशिया कप से पहले पाकिस्तान की टीम ने एक बार अपने गेंदबाजी और पेस बैटरी की मदद से यह दुनिया को बता दिया है की उनको ना ही एशिया कप और ना ही विश्व कप के लिए कम आंका जाए। जहां पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हैरिस रौफ में अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे मैच में 18 रन देकर 5 विकेट लेकर तहलका मचा दिया। जहां पाकिस्तान के 201 रन के जवाब में अफगानिस्तान की टीम 59 रनों पर ढेर हो गई। जहां रौफ पारी की आठवें ओवर में गेंद डालने आए और इसके बाद एक के बाद एक विकेट उन्होंने अफगानिस्तान के उड़ा डाले। जहां अपनी धारदार तेज गेंद का जबरदस्त नमूना अफगानिस्तान के सामने पेश किया। वहीं 146 की रफ्तार की स्पीड से राशिद खान का विकेट उड़ाकर सुर्खियां बटोर ली।
हैरिस रौफ की तुफानी गेंदबाजी
हैरिस रौफ ने धारदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 6.2 ओवर में 18 रन देकर 5 विकेट चटकाए। जहां उन्होंने गुरबाज 18, अकरम 4, मुहम्मद नबी 7, राशिद खान 0, मुजीब 4 को आउट कर वंडे क्रिकेट में पहली बार पांच विकेट हासिल करने का गौरव प्राप्त किया। जहां अपनी रफ्तार के दम पर रौफ ने दो ओवर मेडन ओवर फेका। हैरिस रौफ ने जबरदस्त गेंदबाजी कर अफगानिस्तान के जीत के सपने को चकनाचूर कर दिया।
मैच का लेखा जोखा

बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि अफगानिस्तान के स्पिनर ने पाकिस्तान के बल्लेबाजों पर जमकर बरसे। जहां एक समय पाकिस्तान ने अपने 4 प्लेयर को 62 रन पर खो दिए। हालाकि इसके बाद इमाम ने 61 रन और इफ्तिखार ने 30 और शादाब ने 39 रन बनाकर मैच को संभाला और स्कोर 201 रन तक ले गए। जीत के लिए 201 रनों का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही ।
जहां अफगानिस्तान के 5 प्लेयर 35 रन पर ढेर हो गए। वहीं 59 के स्कोर पर पूरी टीम सिमट गई। जहां अफ़गानिस्तान के 5 प्लेयर 0 रन पर आउट हुए।
146 किमी की रफ्तार से उड़ाया राशिद का विकेट

16 वें ओवर की आखिरी गेंद पर रौफ की जबरदस्त रफ्तार भरी गेंद पर राशिद खान क्लीन बोल्ड हो गए। जहां गेंद सीधा विकेट को लेकर उड़ गई। राशिद खान को यकीन नहीं हुआ की उनके साथ क्या हो गया। जहां गेंद स्किड होकर सीधा विकेट को ले उड़ी। इस जीत के साथ पाकिस्तान की टीम 1/0 से आगे है।
वीडियो
Pace, yaar 🔥 #AFGvPAK pic.twitter.com/ZAr6BXktMz
— FanCode (@FanCode) August 22, 2023







