क्रिकेट के मैदान पर पाकिस्तान प्लेयर्स के बचकाने गलतियां क्रिकेट महकमे से छुपी नहीं है। इसी तर्ज पर एक बार बड़ी गलती पाकिस्तान की टीम अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में करती नजर आई जहां एक मौका ऐसा आया जब गुरबाज और इकराम एक छोर पर लगभग आकार खड़े हो गए इसके बाबजूद पाकिस्तान के फिल्डर और विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान रन आउट करने में नाकामयाब रहे। जिसके बाद गेंदबाज नसीम शाह ने अपना सर पकड़ लिया।
हां ना के चक्कर में हुआ बखेड़ा
नसीम शाह चौथे ओवर में दिलचस्प घटना घटी। जहां पाकिस्तान के तेज गेंदबाज ने हशमतुल्ला को 0 रन पर आउट कर अफगानिस्तान के 3 विकेट 4 रन पर गिरा दिए। वहीं चौथे ओवर की चौथी गेंद पर इकराम अत्रीके पर थे जहां मिड ऑन पर एक रन भागने के चक्कर में इकराम नॉन स्ट्राइकर एंड पर पहुंच ही गए थे वहीं फखर ने गेंद को सीधा विकेटकीपर रिजवान के हाथों में फेका।

जहां विकेटकीपर रिजवान गेंद को पकड़ नहीं पाए और हाथों से स्टंप को बिखेर दिया। जहां एक बेहद आसान सा रन आउट मोहम्मद रिजवान से छूटा। वहीं फखर जमान के पास भी काफी समय था जब वे स्टंप पर सीधा निशाना साध सकते थे लेकिन ऐसा करने में।भी फखर नाकाम रहे। जिसके बाद इकराम को जीवनदान 4 रन पर मिला। जीके देखकर गेंद बाज नसीम शाह ने अपना सर पकड़ लिया।
59 रनों पर सिमटी अफगानिस्तान
जीत के लिए 202 रनों का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम का सामना पाकिस्तान के तेज गेंदबाजी के सामने था जहां एक समय अफगानिस्तान ने अपने 4 विकेट 18 रन पर खो दिए थे। वहीं रौफ के आने के बाद अफगानिस्तान की मुसीबत और बढ़ी जहां रौफ ने अपनी तेज गेंदबाजी से 18 रन देकर 5 विकेट हासिल कर सनसनी मचा दी।
आलम यह रहा की अफगानिस्तान के 5 प्लेयर 0 रन पर चलते बने। गुरबाज ने अफगानिस्तान के ओर से सर्वाधिक 18 और ओमर्जाई ने 16 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से अफरीदी ने 2,शादाब और नसीम शाह ने 1/1 और रौफ ने 5 विकेट हासिल किए। इससे।पहले पाकिस्तान की पारी की बात की जाए तो बाबर आजम 0 पर आउट हुए। वहीं इमाम ने 61 और इफ्तिखार ने 30 रन की पारी खेली वहीं शादाब ने 39 रन बनाए।
विडियो
Pakistan!
..#AFGvPAK pic.twitter.com/UKV17FhvmK
— FanCode (@FanCode) August 22, 2023







